अनुसार ताइवान के शहर काऊशुंग शहर में गुरुवार को एक 13 मंजिला इमारत में आग लग गई। सुबह सवेरे करीब तीन बजे लगी इस आग से बिल्डिंग में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार इस बिल्डिंग में सवेरे लोगों ने विस्फोट की भी आवाज सुनी थी।

काऊशुंग। ताइवान (Taiwan) में बड़े अग्निकांड से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। 13 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घंटों से मशक्कत कर रही हैं लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बताया जा रहा है कि इस आग में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है और पचास से अधिक झुलस गए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्राप्त जानकारी के अनुसार ताइवान के शहर काऊशुंग शहर में गुरुवार को एक 13 मंजिला इमारत में आग लग गई। सुबह सवेरे करीब तीन बजे लगी इस आग से बिल्डिंग में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार इस बिल्डिंग में सवेरे लोगों ने विस्फोट की भी आवाज सुनी थी। इस हादसे में 46 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि पचास से अधिक झुलसे हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की वजहों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि इमारत के निचले हिस्से में रेस्त्रा और सिनेमाहाल है लेकिन यह कई दिनों से बंद थे। 

रिहायश और कमर्शियल दोनों इस्तेमाल

करीब चालीस साल पुरानी इस बिल्डिंग का कमर्शियल के साथ साथ रिहायशी उपयोग भी किया जाता है। इस बिल्डिंग के कई मंजिलों पर लोग रहते हैं तो कुछ मंजिलों का उपयोग कमर्शियल वर्क के लिए किया जाता है। इमारत की निचली मंजिल में रेस्त्रा और सिनेमाहाल भी है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सातवीं और 11वीं मंजिल के बीच कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। हालांकि, इमारत को खाली करा लिया गया है। 

तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है काऊशुंग

काऊशुंग ताइवान का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। जबकि यह दक्षिणी ताइवान का सबसे बड़ा शहर है। यह तटीय शहरी केंद्र से लेकर ग्रामीण युशान रेंज तक 2,952 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र के साथ है। काऊशुंग की आबादी करीब 2.77 मिलियन है। 

यहभीपढ़ें:

पांचराज्योंमेंचुनावकेपहलेअमितशाहनेकीदिल्लीवाररूममेंमीटिंग: यूपीसबसेबड़ीचुनौती, अजयमिश्रबनेंगलेकीफांस!

गृहमंत्रालयऔरराज्योंमेंबढ़ेगीटकराहट: बीएसएफकाबंगाल, पंजाबऔरअसममेंअधिकारक्षेत्रबढ़ातोगुजरातमेंघटा

भारतकीअर्थव्यवस्था 2021 में 9.5 प्रतिशतऔर 2022 में 8.5 प्रतिशतबढ़नेकीउम्मीद: आईएमएफ

कोरोनाकैसेफैला? आखिरइसजांचसेक्योंकतरारहाचीन, डब्ल्यूएचओकोफिरबोला- No