अफगान सुरक्षा सलाहकार नासिर वजीरी, जो अचकजई को व्यक्तिगत रूप से जानते थे, ने मीडिया के लोगों को बताया कि यह वीडियो क्लिप अन्य पुलिस अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया गया है।

काबुल। तालिबान बदला हुए दिखने का केवल नाटक कर रहा है। तालिबानियों के सामने आत्मसमर्पण करने वाले एक अफगानी पुलिस प्रमुख की बेरहमी से कत्ल के बाद यह साफ हो गया है। पुलिस प्रमुख की हत्या का वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल, वीडियो में जो शख्स दिख रहे हैं उनकी पहचान हाजी मुल्ला अचकजई के रूप में की जा रही है। अचकजई, हेरात में बगदीस प्रांत में पुलिस का नेतृत्व कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्लिप में दिख रहे व्यक्ति की आंखों पर पट्टी बंधी है। वह गोलियां चलने से पहले घुटने टेक दिया है। गोली लगने के बाद उसका बेजान शरीर जमीन पर गिर जाता है।
अफगान सुरक्षा सलाहकार नासिर वजीरी, जो अचकजई को व्यक्तिगत रूप से जानते थे, ने मीडिया के लोगों को बताया कि यह वीडियो क्लिप अन्य पुलिस अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया गया है।
बता दें कि कत्ल का वीडियो आतंकवादी समूह ने तालिबान से संबंधित नेटवर्क के माध्यम से शेयर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंगलवार को सार्वजनिक माफी का दिन तालिबान ने घोषित किया था

अफगान सरकारी अधिकारियों के लिए तालिबान द्वारा मंगलवार को घोषित सार्वजनिक माफी के बाद सामने आया है। तालिबान ने महिलाओं सहित सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए कहा था। 

तालिबान ने राजनीतिक कैदियों को किया है रिहा

तालिबान ने पश्चिमी अफगानिस्तान के फराह प्रांत में 340 राजनीतिक कैदियों को भी रिहा किया है।

लोग देश छोड़ रहे, हर ओर अफरातफरी

अफगानिस्तान में संकट गहरा रहा है। लोग खौफ के मारे देश छोड़ने को मजबूर हैं। हर ओर तालिबानियों का अत्याचार और कत्लेआम दिख रहा है। बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। अमेरिकी सेना बीस साल तक रहने के बाद चुपचाप वहां से लौट रही है। तालिबान से बचने के लिए अफगानी काबुल हवाईअड्डे पर जमा हो गए हैं, जो कि अमेरिकी सैनिकों के केंट्रोल में है।

काबुल की सड़कों पर आतंकवादी कथित तौर पर बल प्रयोग कर लोगों को हवाईअड्डे में प्रवेश करने से रोक रहे हैं। आतंकवादी समूह द्वारा अफगान राजधानी पर नियंत्रण का दावा करने के तुरंत बाद, कई देशों ने अपने राजनयिक कर्मियों को देश से निकाला लिया है। हजारों लोग अफगानिस्तान छोड़ने के एक हताश प्रयास में काबुल हवाई अड्डे पर जमा हो गए।