थाईलैंड ने श्रीलंका को गिफ्ट किया हुआ अपना हाथी एयरलिफ्ट कराकर थाईलैंड मंगवा लिया है। थाईलैंड ने श्रीलंका पर आरोप लगाया है कि हाथी के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा था। 

Thailand Airlifts Elephant. थाईलैंड ने करीब दो दशक पहले यानि साल 2001 में मुथु राजा नामक हाथी श्रीलंका को गिफ्ट किया था। अब उस जंबो हाथी को थाइलैंड ने एयरलिफ्ट कराकर वापस मंगा लिया है। थाइलैंड का आरोप है कि श्रीलंकाई अथॉरिटीज की तरफ से हाथी को सही तरीके से ट्रीट नहीं किया जा रहा था। इसी वजह से उन्होंने अपना हाथी एयरलिफ्ट कराकर मंगा लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

थाईलैंड ने 20 साल पहले श्रीलंका को गिफ्ट किया था हाथी

करीब 20 साल पहले श्रीलंका को उपहार में दिया गया एक थाई हाथी दुर्व्यवहार की वजह से थाइलैंड वापस बुला लिया गया है। इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच राजनयिक बहसें भी हुई। इस हाथी का नाम मुथु राजा है और इसकी उम्र अब 29 साल है। थाईलैंड में इसे साक सुरीन नाम से भी जाना जाता है। थाईलैंड ने 2001 में यह हाथी श्रीलंका को गिफ्ट किया था। जानकारी के अनुसार यह हाथी काफी दिनों से एक बौद्ध मठ में था और यातना, उपेक्षा का शिकार हो रहा था। इसके बाद थाईलैंड ने अपना हाथी वापस मंगा लिया।

मुथु राजा हाथी का वजह है 40 क्विंटल

थाई अधिकारियों ने बताया कि यह हाथी करीब 4,000 किलोग्राम का है। इसो कोलंबो हवाई अड्डे से एक कमर्शियल फ्लाइट से एयरलिफ्ट किया गया है। अब इसे चियांग माई के पास एक रिजर्व फॉरेस्ट में रखा जाएगा। हाथी को लाने के लिए एक स्पेशल पिंजरा तैयार किया। इस पर करीब 7 लाख डॉलर खर्च किए गए हैं। हाथी को एयरलिफ्ट कराने के दौरान 4 संरक्षक साथ रहे और पूरी प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी गई।

क्या है मुथु राजा हाथी की हालत

रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंकाई चिड़ियाघर के मुख्य पशुचिकित्सक मदुशा परेरा ने बताया कि मुथु राजा को पिछले साल शरीर पर फोड़े फुंसी हो गए थे जिसकी वजह से वह दर्द में था। स्थानीय पशु कल्याण संगठनों का आरोप है कि इस हाथी को लकड़ी काटने वालों के साथ काम करने के लिए मजबूर किया गया। जिसकी वजह से उसे चोटें लगीं और इसके घावों को इग्नोर किया गया।

यह भी पढ़ें

इस शहर में ट्रॉली बैग लेकर गए तो समझो फंस गए...23 हजार का लगेगा जुर्माना, अजीबोगरीब है कारण