मुंबई में इस सप्ताह पहली बार ‘यरुशलम-मुंबई महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। नगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि इस महोत्सव के दौरान दोनों शहरों के बीच के आपसी संबंधों को दिखाने के साथ ही इसका मकसद भारत और इजराइल के बीच संबंधों को बढ़ावा देने का है।

यरुशलम. मुंबई में इस सप्ताह पहली बार ‘यरुशलम-मुंबई महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। नगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि इस महोत्सव के दौरान दोनों शहरों के बीच के आपसी संबंधों को दिखाने के साथ ही इसका मकसद भारत और इजराइल के बीच संबंधों को बढ़ावा देने का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कार्यक्रम के दूसरे दिन आम लोगों भी जा सकेंगे

यह दो दिवसीय महोत्सव 15 फरवरी से शुरू होगा और इसका मकसद संस्कृति और पाक कला के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाना है। आमंत्रण मिलने वाले लोग ही पहले दिन इसमें हिस्सा ले सकेंगे जबकि दूसरे दिन 16 फरवरी को यह कार्यक्रम आम लोगों के लिए खुलेगा।

यरुशलम नगरपालिका ने शहर के मेयर मोशे लिअन के हवाले से कहा है कि यह महोत्सव भविष्य में कलाकारों के बीच सहयोग के साथ ही, पर्यटन, सिनेमा, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक मंच मुहैया कराएगा ।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)