Balochistan Violence: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में मंगलवार को एक बड़ा बम विस्फोट हुआ। इसमें  अब तक 25 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। 

Bomb Blast In Pakistan: सबसे बड़ा हमला बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में हुआ। यहां एक आत्मघाती हमलावर ने बलूचिस्तान नेशनल पार्टीकी रैली को निशाना बनाया। धमाका स्टेडियम की पार्किंग में हुआ था जहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। घायलों में से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरा हमला बलूचिस्तान में ईरान सीमा के पास हुआ, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई। तीसरा हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ, जहां एक आत्मघाती हमलावर ने सैनिकों के बेस को निशाना बनाया। इसमें 6 जवानों की भी मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्वेटा में एक रैली में हुआ बम विस्फोट

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और संसाधन-समृद्ध इलाका है लेकिन विकास और सुविधाओं के मामले में यह सबसे पीछे है। यहां अक्सर हिंसा और आतंकी हमलों की घटनाएं होती रहती हैं। मंगलवार को क्वेटा में हुई रैली में पार्टी प्रमुख अख्तर मेंगल ने भाषण देकर नीचे आ रहे थे। जैसे ही वह मंच से उतरे उसके कुछ ही देर बाद विस्फोट हो गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ के बीच भारत के लिए खुशखबरी, रूस ने तेल पर दी बड़ी छूट

एक दशक से बगावत और आतंकी हमलों से जूझ रहा बलूचिस्तान

बलूचिस्तान में चीन साल 2014 से सड़कें और दूसरी बड़ी परियोजनाएं बना रहा है। यह काम चीन की वन बेल्ट, वन रोड योजना के तहत हो रहा है। लेकिन वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि इन योजनाओं से उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिल रहा। उनका आरोप है कि विकास का लाभ सिर्फ बाहरी लोग उठा रहे हैं, जबकि बलूचिस्तान के लोग अभी भी गरीबी और बेरोजगारी की समस्या झेल रहे हैं।

2024 में बढ़ी हिंसा

पाकिस्तानी सुरक्षा बल पिछले एक दशक से बलूचिस्तान में बगावत और हिंसा से निपट रहे हैं। साल 2024 में यहां हिंसा बढ़ गई थी और 782 लोग मारे गए थे। मंगलवार को बलूचिस्तान के ईरान सीमा के पास एक इलाके में सुरक्षा बलों के काफिले पर घरेलू बम विस्फोट हुआ। इसमें पांच अर्धसैनिक जवान मारे गए और चार घायल हुए। इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है।