America-India Tariff: अमेरिका और भारत के रिश्ते इस वक्त टैरिफ को लेकर काफी खराब चल रहे हैं। भारत पर जो टैरिफ लगाया गाया है वो ब्राजाली और लेसोथो के बराबर है।

America Country Tariff List: अमेरिका इस वक्त विश्वभर में ये दिखाने की कोशिश कर रहा है कि उससे ज्यादा शक्तिशाली देश इस दुनिया में कोई नहीं है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए वो बाकी देशों पर टैरिफ वार करता हुआ नजर आ रहा है। इस संदर्भ में भारत का नाम लगातार सामने आ रहा है। अमेरिका ने भारत पर जो दोगुना टैरिफ लगाया है वो कल से लागू हो चुका है। अमेरिका के हार्मोनाइज्ड टैरिफ शेड्यूल की माने तो ब्राज़ील और लेसोथो ऐसे दो देश हैं जिन पर अमेरिका की तरफ से 50% टैरिफ लगाया गया है। इसके अलावा वियतनाम पर 46% टैरिफ लागू किया गया है। दक्षिण पूर्व एशियाई देश टैरिफ सूची में सबसे ऊपर हैं। आइए नजर डालते हैं उन 10 देशों पर यहां-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. लेसोथो 50%

2. भारत 50%

3. ब्राज़ील 50%

4. कंबोडिया 49%

5. लाओस 48%

6. मेडागास्कर 47%

7. वियतनाम 46%

8. श्रीलंका 44%

9. म्यांमार 44%

10. फ़ॉकलैंड द्वीप समूह 42%

अमेरिका भारत से बुरी तरह चिढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। रूस से भारत के संबंध काफी ज्यादा मजबूत है और ये बात अमेरिका को पसंद नहीं आ रही है। रूस से तेल खरीदने के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय सामानों पर कुल टैरिफ 50% लगाया है। इस टैरिफ का असर कपड़े, आभूषण जूते और छोटे-मोटे उत्पाद पर पड़ने वाला है।