एक्ट्रेस हंटर शेफर ने पासपोर्ट में जेंडर 'महिला' चुना था, लेकिन मिला 'पुरुष'। ट्रंप प्रशासन के बदलाव के बाद अमेरिका में थर्ड जेंडर की मान्यता खत्म।

Hunter Schafer Passport: अमेरिका की ट्रांसजेंडर एक्टर हंटर शेफर को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के सत्ता संभालने के बाद एक नई पहचान मिली है। अमेरिकी सरकार ने उन्हें थर्डजेंडर की जगह मर्द माना है। उनके पासपोर्ट में जेंडर के कॉलम में Man लिखा मिला है। यह देख एक्ट्रेस भड़क गईं हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हंटर शेफर को एचबीओ के हिट शो 'यूफोरिया' से प्रसिद्धि मिली थी। उन्होंने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के तहत नीति में हाल ही में हुए बदलाव के कारण उनके नए पासपोर्ट में उनका जेंडर "पुरुष" बताया गया है। शेफर ने कहा कि वह खुद को ट्रांसजेंडर मानती है और मानती रहेगी। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी सरकार ने थर्डजेंडर की मान्यता खत्म कर दी है। अब हर व्यक्ति का जेंडर या तो मेल होगा या फिमेल।

हंटर शेफर ने खुद को बताया महिला, पासपोर्ट में लिखा मिला पुरुष

हंटर शेफर ने दावा किया कि पासपोर्ट के लिए कागजी कार्रवाई करते समय उन्होंने अपना जेंडर 'महिला' चुना था। उनके पिछले पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस में उनका जेंडर 'महिला' लिखा हुआ था। 26 साल की शेफर ने अपना नया पासपोर्ट दिखाते हुए कहा, "मैं यह पोस्ट डर पैदा करने, या ड्रामा करने, या सांत्वना पाने के लिए नहीं कर रही हूं। मुझे इसकी जरूरत नहीं है। मैं हैरान थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह वास्तव में होने वाला है।" उन्होंने अपना नया पासपोर्ट दिखाया, जिसमें उन्हें "पुरुष" बताया गया है।

क्या है डोनाल्ड ट्रंप का आदेश?

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले ही दिन डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर साइन किए। इसमें जन्म के समय निर्धारित जेंडर के आधार पर किसी व्यक्ति के जेंडर को पुरुष या महिला के रूप में परिभाषित किया गया है।

यह भी पढ़ें- कैश पटेल: भारतीय मूल के FBI निदेशक, अमेरिकी सपने को किया साकार

पासपोर्ट जारी करने वाले ब्यूरो ऑफ कांसुलर अफेयर्स ने अब अपनी वेबसाइट पर कहा है कि वह "केवल एम या एफ सेक्स मार्कर वाले पासपोर्ट जारी करेगा जो संबंधित व्यक्ति के जन्म के समय के बायोलॉजिकल सेक्स से मेल खाते हों।"

यह भी पढ़ें- निकोलस केज के बेटे पर हमले का आरोप, पूर्व पत्नी का बड़ा दावा

पिछले जो बाइडेन प्रशासन में अमेरिकी नागरिक पासपोर्ट के लिए अपना जेंडर खुद चुन सकते थे। उनके पास अपना जेंडर 'X' के रूप में लिस्टेड करने का विकल्प था। X का अर्थ "गैर-बाइनरी, इंटरसेक्स और लिंग गैर-पुष्टि करने वाले व्यक्ति" था।