Philippines Fengshen Storm: फिलीपींस में फेंगशेन नाम का तूफान से भारी नुकसान हुआ है। इस तूफान में अब तक कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। तेज बारिश और तेज हवाओं की वजह से हजारों लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए मजबूर हो गए हैं। 

Philippines Fengshen Storm: उत्तर और मध्य फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान फेंगशेन ने काफी नुकसान किया है। इस तूफान में अब तक कम से कम 7 लोग मारे गए हैं। तेज बारिश और तेज हवाओं की वजह से 22,000 से ज्यादा लोग बाढ़ और भूस्खलन के खतरे वाले इलाकों से सुरक्षित जगहों पर चले गए। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार देर रात फेंगशेन उत्तर फिलीपींस के लूजोन से होकर दक्षिण चीन सागर की तरफ बढ़ गया। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 65 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फेंगशेन तूफान में अब तक 7 लोग मरे

सरकारी आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया है कि फेंगशेन तूफान में अब तक 7 लोग मारे गए हैं। मध्य कैपिज प्रांत के रोक्सास शहर में समुद्र का हाई टाइड आने से कई गांवों में बाढ़ बढ़ गई। राहत और बचाव टीमों ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। रोक्सास में बाढ़ के पानी में एक व्यक्ति डूबकर मर गया, जबकि पूर्वी क्यूजोन प्रांत के पिटोगो कस्बे में एक झोपड़ी पर पेड़ गिरने से 2 बच्चे और 3 अन्य लोग मारे गए। 

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: नेतन्याहू ने गाजा पर हमले का आदेश दिया, जवाब में क्या बोला हमास

30,000 लोग परिवार प्रभावित 

सरकारी एजेंसी ऑफिस ऑफ सिविल डिफेंस के अनुसार, रविवार को आए इस तूफान में 8 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग अभी भी लापता हैं। OCD प्रवक्ता जुनी कास्टिलो ने बताया कि क्वेजोन प्रांत के पिटोगो नगर में एक बड़ा पेड़ गिरने से 5 लोगों की मौत हुई, जबकि 3 लोग वेस्टर्न विसायस क्षेत्र में मारे गए। इस तूफान से पूरे देश में लगभग 15,000 परिवार यानी करीब 30,000 लोग प्रभावित हुए। अब तक 22,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। फेंगशेन के कारण मध्य और दक्षिणी फिलीपींस में तेज बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं देखी गई हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार सुबह तक तूफान देश की सीमाओं से बाहर निकल जाएगा। गौरतलब है कि फिलीपींस में हर साल औसतन 20 तूफान आते हैं।