भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में दो भाई मिलकर पूरे देश को चला रहे हैं। यहां गोटाबाया राजपक्षे राष्ट्रपति के पद पर काबिज हैं और उन्होंने अपने बड़े भाई को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है। 

नई दिल्ली. भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में दो भाई मिलकर पूरे देश को चला रहे हैं। यहां गोटाबाया राजपक्षे राष्ट्रपति के पद पर काबिज हैं और उन्होंने अपने बड़े भाई को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है। गोटाबाया के बड़े भाई महिंदा राजपक्षे जल्द ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। श्रीलंका सरकार के प्रवक्ता विजयानंदा हेराथ ने जानकारी देते हुए बताया कि महिंदा को देश का प्रधानमंत्री चुना गया है और वो जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजपक्षे भाइयों ने लगभग एक दशक पहले श्रीलंका में सक्रिय आतंकी संगठन लिट्टे का सफाया कर दिया था। इस घटना से पहले साल 2005 में महिंदा श्रीलंका के राष्ट्रपति बने थे, तब उन्होंने गोटाबाया को रक्षा मंत्रालय का सचिव बनाया था। इसके बाद दोनों भाइयों ने लिट्टे नामक आतंकी संगठन के खिलाफ जमकर सैन्य अभियान चलाए और आतंकी संगठन का नामों निशान तक खत्म कर दिया। राजपक्षे भाइयों के चीन के नेताओं से अच्छे संबंध रहे हैं। 

महिंदा राजपक्षे ने कोलंबो के लॉ कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की और 24 साल की उम्र में देश के सबसे युवा सांसद बने। इसके बाद राजपक्षे श्रम-मतस्य पालन मंत्री भी रहे। महिंदा साल 2005 से 2015 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति रहे हैं। 

महिंदा के छोटे भाई गोटाबाया राजपक्षे ने भारत के मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा मामलों में पोस्ट ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी की और फिर अमेरिका में आईटी पेशेवर के रूप में भी काम किया। गोटाबाया साल 1971 में सेना में भर्ती हुए थे और 2005 में श्रीलंका के रक्षा सचिव बने थे।