अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद के नवा जिले में बुधवार सुबह अफगान वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। टोलो न्यूज के मुताबिक, इस बड़े हादसे में सेना और स्टॉफ समेत करीब 15 लोगों की मौत हो गई है।

काबुल. अफगानिस्तान (Afghanistan) के दक्षिणी हेलमंद (Southern Helmand) के नवा जिले में बुधवार सुबह अफगान वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। टोलो न्यूज के मुताबिक, इस बड़े हादसे में सेना और स्टॉफ समेत करीब 15 लोगों की मौत हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टोलो न्यूज़ के अनुसार, यह घटना हेलीकॉप्टरों द्वारा कमांडोज को वापस लाने और घायल सुरक्षा बलों को ले जाने के दौरान हुई है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि घटना में आठ लोग मारे गए हैं। अब तक अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना पर कोई पुष्टि नहीं की है। हालांकि अफगानिस्तान के प्रांतीय गवर्नर के एक प्रवक्ता उमर ज़वाक ने पुष्टि की है कि नवा जिले में एक घटना हुई थी, लेकिन उन्होंने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है।