मंगलवार को ग्रीस में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई, इधर 85 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा दो ट्रेनों के आमने-सामने टक्कर होने के बाद हुआ। अब तक हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

एथेंस. मंगलवार को ग्रीस में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई, इधर 85 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा दो ट्रेनों के आमने-सामने टक्कर होने के बाद हुआ। अब तक हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एथेंस से नॉर्थ में जा रही थी ट्रेन
यह ट्रेन एथेंस से नॉर्थ सिटी थेस्सालोनिकी की ओर जा रही थी। यह हादसा लेरिस्सा के पास हुआ। इसकी पुष्टी खुद इलाके के गवर्नर ने की है।

Scroll to load tweet…

हादसे के डब्बों में लगी आग
एक टीवी चैनल को दिए बयान में गवर्नर कोन्सटेनटिनोस एगोरासतोस कहा- यह टक्कर काफी खतरनाक थी। इस शुरु के चार कोच पटरी से नीचे उतर गए । उनमें आग लग गई। सभी पूरी तरह से तबाह हो गए।

250 पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाला

हादसे के करीबन 250 पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। चश्मदीदों की मानें तो हादसे के बाद ट्रेन में काफी चीख पुकार मच गई थी। लोग चिल्ला रहे थे। वहीं, एक अन्य पैसेंजर्स ने कहा कि यह एक भूकंप की तरह महसूस होने वाला हादसा था। मौके पर रेस्क्यू टीम तैनात है। हादसे के बाद पैसेंजर्स को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।