यूके के लीसेस्टर में पुलिसकर्मी ने हिंदू पुजारी के साथ बदतमीजी की। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें पुलिसकर्मी को पुजारी को धक्का देते देखा जा सकता है।

लंदन। यूके में भी हिंदू समाज के लोग गणेश चतुर्थी मना रहे हैं। लीसेस्टर में गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान एक हिंदू पुजारी के साथ यूके पुलिस के एक अधिकारी ने बदतमीजी की। इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो वायरल हो गया है। इससे तनाव बढ़ गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना 19 सितंबर को घटी। लीसेस्टर में गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान एक पुलिस अधिकारी को भारतीय मूल के एक बुजुर्ग हिंदू पुजारी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए वीडियो में कैद किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी पुजारी को धक्का देते हुए एक ओर ले जा रहा है। इस दौरान वह गलत तरीके से बातचीत करता है और पुजारी को खिंचता है। मौके पर मौजूद लोग पुलिसकर्मी को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।

Scroll to load tweet…

INSIGHT UK ने एक्स पर शेयर किया वीडियो

यूके के एक सामुदायिक समूह INSIGHT UK ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर घटना का वीडियो शेयर किया है। पुजारी के साथ बदतमीजी करने वाले पुलिस अधिकारी की पहचान एडम अहमद के रूप में की गई है। अहमद के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में लीसेस्टर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

गौरतलब है कि लीसेस्टर पिछले साल सितंबर में स्थानीय हिंदू और मुस्लिम समूहों के बीच झड़पों के कारण सुर्खियों में आया था। स्थिति को शांत करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। टकराव के बाद स्थानीय प्रशासन ने दोनों समुदायों के बीच विश्वास का माहौल बनाने के प्रयास किए थे। तनाव और न बढ़े इसके लिए दोनों समूहों के सदस्यों और प्रशासन के बीच बैठकें हुईं थी। एक पुलिस अधिकारी द्वारा किए गए बर्ताव से एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।