यूके (United Kingdom) में हुए चुनाव में लेबर पार्टी (Labour Party) को जीत मिली है। किएर स्टार्मर (Keir Starmer) यूके के नए पीएम बनने जा रहे हैं। 

लंदन। यूके (United Kingdom) में हुए चुनाव (UK Elections) के नतीजे आ रहे हैं। लेबर पार्टी (Labour Party) को बड़ी जीत मिली है। लेबर पार्टी के नेता किएर स्टार्मर (Keir Starmer) यूके के अगले पीएम बनने जा रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुसार लेबर पार्टी 650 में से 410 सीटें जीत सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं किएर स्टार्मर?

किएर स्टार्मर लेबर पार्टी के नेता है। उनका जन्म 2 सितंबर 1962 को लंदन में हुआ था। उनकी शादी विक्टोरिया एलेक्जेंडर से हुई है। उनका नाम लेबर पार्टी के पहले संसदीय नेता जे. किएर हार्डी के नाम पर रखा गया था। उनका पालन-पोषण सरे के ऑक्सटेड में हुआ था। स्टार्मर की मां नर्स थीं। उनके पिता टूलमेकर थे। किएर स्टार्मर अक्सर जिक्र करते हैं कि उनका जन्म "श्रमिक वर्ग" में हुआ था। किएर स्टार्मर ने लीड्स यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से प्रोस्ट ग्रेजुएट किया था।

किएर स्टार्मर ने यहूदी विरोधी बयान के चलते जेरेमी कॉर्बिन को किया था निलंबित

किएर स्टार्मर ने लेबर नेता के रूप में वामपंथी गुटों को चुनौती देकर जीत पाई है। उनकी छवि कड़े फैसले लेने वाले नेता की है। यहूदी विरोधी बयान के चलते उन्होंने जेरेमी कॉर्बिन को पार्टी से निलंबित कर दिया था। स्टारमर कर सुधार और सार्वजनिक सेवा के राष्ट्रीयकरण के पक्षधर हैं।

किएर स्टार्मर ने की थी जो बाइडेन की तारीफ

किएर स्टार्मर की कोशिश अमेरिका से अच्छे संबंध रखने की है। उन्होंने USA के राष्ट्रपति जो बाइडेन की तारीफ की थी। अमेरिका में भी चुनाव होने हैं। राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन या ट्रम्प को जीत मिलती है, इसपर किएर स्टार्मर की अमेरिका से अच्छे रिश्ते रखने की कोशिश पर बड़ा असर होगा।

किएर स्टार्मर के सामने क्या हैं चुनौतियां?

किएर स्टार्मर के सामने सबसे बड़ी चुनौती आर्थिक संकट का सामना करने की है। उन्हें यूके की आर्थिक चुनौतियों का समाधान निकालना होगा। उन्हें ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाना होगा। अधिक टैक्स और महंगाई बढ़ने से यूके के लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी है।

किएर स्टार्मर से यूके के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। कानून के पेश में उनका लंबा अनुभव है। इसके साथ ही वह अच्छे प्रबंधक भी हैं। उम्मीद है कि वह घरेलू और वैश्विक स्तर पर आने वाली जटिल चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे।

यह भी पढ़ें- UK Election 2024 Live: लेबर पार्टी को 341 सीटों पर जीत के साथ बहुमत, कीर स्टॉर्मर होंगे नए प्रधानमंत्री, ऋषि सुनक ने दी बधाई

आधिकारिक रूप से चुनाव परिणाम घोषित किए जाने से पहले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस्तीफे की घोषणा की है। उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में 6 दिन के लिए फेसबुक-इंस्टा समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रहेंगे बैन, ये है वजह