यूक्रेन ने अमेरिकी मंजूरी के बाद रूस पर ATACMS मिसाइल से हमला किया है। रूस ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिससे तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका बढ़ गई है। यह हमला यूक्रेन-रूस युद्ध के 1000वें दिन हुआ है।

Ukraine-Russia War: दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं से घिरती नजर आ रही है। यूएस प्रेसिडेंट जो बिडेन का अप्रूवल मिलते ही यूक्रेन ने रूस पर ATACMS बैलिस्टिक मिसाइलों से रूस के अंदरूनी क्षेत्रों पर हमला बोला है। यह हमला रूस के न्यूक्लियर वेपन के प्रयोग करने की चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद किया गया है। रूस ने हमले की पुष्टि करते हुए इसे पश्चिमी देशों द्वारा युद्ध को नए लेवल तक पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जवाबी कार्रवाई की कसम खायी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1000वां दिन पूरा, युद्ध के और तेज होने की आशंका से दुनिया खौफज़दा

दरअसल, 19 नवम्बर को यूक्रेन-रूस युद्ध का 1000वां दिन था। एक दिन पहले ही बिडेन ने यूक्रेन को पश्चिमी देशों द्वारा आपूर्ति की गई ATACMS बैलिस्टिक मिसाइलों का उपयोग करके रूस के अंदरूनी क्षेत्रों में हमले की अनुमति दी थी। यूक्रेनी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूएस की अनुमति के बाद यूक्रेनी सीमा से लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित ब्रांस्क क्षेत्र में कराचेव शहर के पास एक रूसी सैन्य सुविधा को निशाना बनाया। यूक्रेनी सेना के अनुसार, पहली बार रूसी क्षेत्र पर हमला करने के लिए ATACMS का उपयोग किया गया है। कथित तौर पर यह हमला 19 नवंबर की रात को रूसी रक्षा मंत्रालय के मुख्य मिसाइल और आर्टिलरी निदेशालय के 67वें शस्त्रागार पर किया गया।

रूसी सेना का दावा: यूक्रेन के छह मिसाइल्स में पांच को मार गिराया

उधर, रूसी एयर डिफेंस फोर्सेस के हवाले से सीएनन ने कहा कि रूस ने यूक्रेन की छह में से पांच मिसाइलों को मार गिराया है। छठवीं मिसाइल क्षतिग्रस्त हुई और उसके टुकड़े मिलिस्ट्री फैसिलिटी एरिया में गिरे जिससे आग लग गई। इससे कोई क्षति की सूचना नहीं है।

अभी तक यूक्रेन ने अंदर हमला के लिए ड्रोन का ही किया इस्तेमाल

रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन ने पूरे युद्ध में अभी तक रूस में अंदर तक हमला करने के लिए स्वदेशी ड्रोन का इस्तेमाल किया था। लेकिन अब अमेरिका और पश्चिमी देशों से मिले लांग रेंज मिसाइल्स का इस्तेमाल शुरू किया है।

रूस ने ATACMS मिसाइल के इस्तेमाल की पुष्टि की

रूस ने भी यूक्रेन द्वारा लंबी दूरी की ATACMS मिसाइलों के इस्तेमाल की पुष्टि करते हुए कहा कि यह मास्को के खिलाफ पश्चिमी युद्ध के एक नए चरण को चिह्नित करता है। उसने जवाबी कार्रवाई की कसम खायी है।

यह भी पढ़ें:

रूस-यूक्रेन युद्ध का 1000वां दिन: पुतिन की परमाणु हमले की धमकी, पश्चिमी देश डरे