सीरिया के हसका में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमले की खबर। ईरानी मीडिया का दावा, मिसाइलें अज्ञात दिशा से आईं। अमेरिकी सेना या सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स की तरफ से अभी तक कोई पुष्टि नहीं।

हसका: ईरानी मीडिया का दावा है कि सीरिया के हसका में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमला हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी सीरिया के हसका के उत्तरी इलाके में अल-दारबासियाह स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे के पास रविवार रात कुछ अज्ञात मिसाइलें देखी गईं. ईरानी मीडिया का कहना है कि ये मिसाइलें रात में एक अज्ञात दिशा से आई थीं.

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि सैन्य अड्डे पर गिरने से पहले ही मिसाइलों को निष्क्रिय कर दिया गया. यह हमला तब हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमले की घोषणा की थी. हालांकि, इस मिसाइल हमले पर अभी तक यूएस सेंट्रल कमांड या सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. मेहर और फार्स न्यूज़ एजेंसी का दावा है कि अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला ईरान ने किया है.

इससे पहले अप्रैल में खबरें आई थीं कि अमेरिकी सैनिकों को इस अड्डे से हटा लिया गया है. वहीं, अमेरिकी हमले के बाद, खबरें हैं कि इज़राइल ने ईरान के फोर्डो परमाणु संयंत्र पर फिर से हमला किया है. ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इज़राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान की एविन जेल और ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल IRIB पर भी हमला किया है.