अमेरिका में ऑनलाइन डेटिंग ऐप Bumble पर मिले प्रेमी के साथ डेटिंग पर गई एक महिला को पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ कई बार रेप किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पिटाई की और उसके शरीर को दांत से काटा। 

टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में एक महिला ऑनलाइन प्रेमी की तलाश में वहशी दरिंदे के हाथ लग गई। महिला डेटिंग ऐप Bumble पर अपने लिए प्रेमी तलाश रही थी। उसका संपर्क 21 साल के जॅचरी मिल्स से हुआ। वह डेटिंग के लिए उसके पास पहुंची थी। आरोपी ने महिला को बंधक बना लिया और पांच दिन तक उसके साथ रेप किया। महिला के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया गया। विरोध करने पर आरोपी महिला के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से पर दांत से काटता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना 29 दिसंबर को सामने आई थी। पीड़ित महिला के बारे में पुलिस को फोन कर सूचना मिली थी। इसके पुलिस पहुंची और उसे मुक्त कराया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी से ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए मिली थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़िता आरोपी के घर पांच दिन पहले आई थी।

आरोपी ने महिला को उसकी मर्जी के खिलाफ बंधक बना लिया था। महिला ने पड़ोसी से मदद मांगी। उस पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी तब जाकर महिला मुक्त हो सकी। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पांच दिन तक उसे बड़ी बेरहमी से पीटा। उसके शरीर पर हर कहीं चोट के निशान हैं। उसे खाना और पानी भी नहीं दिया जा रहा था। बाद में पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। 

सेक्स का विरोध करने पर की पिटाई
कॉन्स्टेबल मार्क हरमन ने बताया कि जॅचरी मिल्स को हिरासत में ले लिया गया था। उसपर प्रथम श्रेणी के अपहरण का आरोप लगाया गया है। आगे की जांच के बाद अतिरिक्त आरोप दायर किए जा सकते हैं। कोर्ट में पेश किए गए डॉक्यूमेंट्स के अनुसार आरोपी सेक्स का विरोध करने पर महिला के चेहरे पर मुक्का मारता था और उसके चेहरे को दांत से काटता था। महिला ने एक बार भागने की कोशिश की तो मिल्स ने उसे दरवाजे पर पकड़ लिया। उसने पेचकश से महिला पर हमला किया।

यह भी पढ़ें- आर्थिक तंगी के चलते अंधेरे में डूबा पाकिस्तान, शाम ढलते ही मॉल-बाजार बंद, बगैर लाइट के PM ने की बैठक

इस घटना के सामने आने के बाद बम्बल ने बयान जारी कर कहा, "हम इस भयानक अपराध के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हैं। हमारे सामुदायिक दिशानिर्देशों के अनुसार जैसे ही हमें जानकारी मिली हमने इस सदस्य (आरोपी) को ब्लॉक कर दिया।"

यह भी पढ़ें- हिंद महासागर में ड्रैगन की हर चाल नाकाम करेगा राफेल, वायुसेना के बाद अब नेवी को भी मिलने जा रहा यह फाइटर प्लेन