करीब 80 मिलियन डॉलर कीमत वाला अमेरिकी नौ सेना का लड़ाकू विमान F-35 गायब हो गया है। हवा में उड़ते वक्त विमान में खराबी आई थी। इसके बाद पायलट विमान छोड़कर निकल गया।

दक्षिण कैरोलिना। अमेरिकी नौसेना का एक लड़ाकू विमान F-35 गायब हो गया है। विमान का अंतिम लोकेशन दक्षिण कैरोलिना के जेबी चार्ल्सटन के उत्तर में लेक मोल्ट्री और लेट मैरियन के आसपास था। विमान उड़ रहा था इसी दौरान ऐसी खराबी आ गई कि पायलट को इजेक्ट करना पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़ाकू विमान कहां गिरा इसके बारे में जानकारी नहीं है। अब अमेरिकी सेना के सामने बड़ी चुनौती उसे खोजने की है। F-35 अमेरिका का अत्याधुनिक फाइटर जेट है। यह स्टील्थ विमान है। इसका मतलब है कि विमान रडार की पकड़ में नहीं आता। पांचवीं पीढ़ी के इस विमान में बेहद खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। विमान के गायब होने पर अब खतरा यह कि विमान के पुर्जे कहीं अमेरिका के दुश्मन देशों के हाथ न लग जाएं। इसके चलते विमान खोजने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने जनता से की अपील

विमान हादसा रविवार को हुआ था। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने जनता से लापता विमान का पता लगाने में मदद करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि रविवार दोपहर को उत्तरी चार्ल्सटन के ऊपर F-35 लाइटनिंग II जेट हादसे का शिकार हुआ। यहां दो झीले हैं। इसी क्षेत्र में खोजबीन की जा रही है।

Scroll to load tweet…

पायलट साउथ केनवुड ड्राइव पर मिला

विमान का पायलट के सुरक्षित है। वह उत्तरी चार्ल्सटन में साउथ केनवुड ड्राइव पर मिला। इस बात की भी जांच की जा रही है कि किस वजह से पायलट को विमान से बाहर आने के लिए मजबूर होना पड़ा। विमान और पायलट समुद्री लड़ाकू हमला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन 501 का हिस्सा थे।