US lawmakers Urge President Donald Trump: अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति ट्रंप को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने भारत पर लगाए गए टैरिफ को कम करने के लिए कहा है। सांसदों ने बताया कि यह टैरिफ दोनों देशों के लिए नुकसानदेह है।

US lawmakers Urge President Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसले ने भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा दिया है। हाल ही में अमेरिका ने भारत पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में खटास पैदा हो गई है। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस के 19 सांसदों ने राष्ट्रपति ट्रंप को पत्र लिखा। इस पत्र के जरिए सांसदों ने व्हाइट हाउस को एक मजबूत संदेश देने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, इस पत्र को सांसद डेबोरा रॉस और रो खन्ना ने मिलकर लिखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"दोनों देशों पर नकारात्मक असर पड़ा"

अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति ट्रंप से अनुरोध किया है कि भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को सुधारने की कोशिश की जाए। उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा सांसदों ने सुझाव दिया कि भारत पर लगाए गए टैरिफ को कम किया जाना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह पत्र सांसदों ने 8 अक्टूबर को लिखा था। इसमें कहा गया कि भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ अमेरिका के संबंध खराब हुए हैं। इसके कारण दोनों देशों पर नकारात्मक असर पड़ा है।

यह भी पढ़ें: H1B वीजा और टैरिफ की सख्ती का असर! अमेरिका में घटी विदेशी छात्रों की संख्या, केवल इतने छात्रों ने लिया एडमिशन

"अमेरिका कई क्षेत्रों में भारत पर निर्भर है"

सांसदों ने भारत को एक महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार भी बताया। उनका कहना है कि अमेरिका कई क्षेत्रों में भारत पर निर्भर है, जैसे मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य सेवाएं और ऊर्जा। उन्होंने चेताया कि लगातार टैरिफ बढ़ाने से भारत और अमेरिका के संबंधों पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा, इससे अमेरिकी परिवारों के खर्च बढ़ रहे हैं और दुनिया भर में अमेरिकी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा भी कमजोर हो रही है।

बता दें कि दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कई चीजों पर टैरिफ लगाना शुरू कर दिया था। अब तक उन्होंने लकड़ी, टिंबर, किचन कैबिनेट्स जैसी चीजों पर टैरिफ लगा दिया है। भारत पर उन्होंने 50 फीसदी टैरिफ लगा रखा है।