रिटायर्ड जनरल कीथ केलॉग यूक्रेन में अमेरिकी दूत नियुक्त। ट्रंप प्रशासन रूस-यूक्रेन युद्ध विराम के लिए प्रयासरत। ज़ेलेंस्की और पुतिन के बीच मध्यस्थता की कोशिशें तेज।

General (Rtd.) Keith Kellogg appointed Ukraine envoy: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के पहले ही अपनी टीम की नियुक्तियां शुरू कर दी है। प्रेसिडेंट इलेक्ट ट्रंप ने अपने वफादार रिटायर्ड जनरल कीथ केलौग को यूक्रेन में अपना दूत बनाया है। जनरल कीथ पर रूस-यूक्रेन वॉर खत्म कराने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। दोनों देशों के बीच 1000 से अधिक दिनों से युद्ध चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐलान किया है कि यूक्रेन वार खत्म कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अब ट्रंप के दूत के रूप में जनरल कीथ, राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के बीच युद्ध विराम समझौते में मध्यस्थता करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डोनाल्ड ट्रंप ने किया सोशल मीडिया पर ऐलान

प्रेसिडेंट इलेक्ट डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर यूक्रेन में यूएस राष्ट्रपति के सहयोगी की नियुक्ति की जानकारी साझा की है। उन्होंने पोस्ट किया: मैं जनरल कीथ केलॉग को राष्ट्रपति के सहायक और यूक्रेन और रूस के लिए विशेष दूत के रूप में सेवा देने के लिए नामित करते हुए बहुत प्रसन्न हूं। कीथ ने एक प्रतिष्ठित सैन्य और व्यावसायिक करियर का नेतृत्व किया है जिसमें मेरे पहले प्रशासन में अत्यधिक संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा भूमिकाओं में सेवा करना शामिल है।

क्या है यूक्रेन वॉर को लेकर नए राष्ट्रपति की सोच

दरअसल, रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति, यूक्रेन-रूस के युद्ध को खत्म कराने के लिए आगे आए हैं। अमेरिका अब यूक्रेन पर भी पूर्व के सहयोग और सहायता को आधार बनाकर सीजफायर का दबाव बनाएगा। जनरल कीथ को राष्ट्रपति ट्रंप के सहायक रूप में रूस व यूक्रेन के बीच मध्यस्थता की छूट है। वह दोनों देशों के बीच समझौता को फोकस करेंगे। इसके लिए यूक्रेन पर कब्जे वाले क्षेत्र को स्थायी रूप से छोड़ने का दबाव बनाने के साथ इस पर भी सहमति बनाएंगे कि यूक्रेन को नाटो में शामिल नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

अंदर से कैसा दिखता है ट्रम्प का प्राइवेट जेट, पोती ने दिखाया Inside Video