अमेरिका में नंवबर में राष्ट्रपतिल चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ही डेमोक्रेट पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया है। इस चुनाव में बिडेन राष्ट्रपति और कमला हैरिस उप-राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार हैं। पॉलिसी स्टेटमेंट यानी कि घोषणा पत्र का सीधा मतलब सत्ता में आने के बाद अपनाई जाने वाली संभावित नीतियां होती है।

वॉशिंगटन. अमेरिका में नंवबर में राष्ट्रपतिल चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ही डेमोक्रेट पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया है। इस चुनाव में बिडेन राष्ट्रपति और कमला हैरिस उप-राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार हैं। पॉलिसी स्टेटमेंट यानी कि घोषणा पत्र का सीधा मतलब सत्ता में आने के बाद अपनाई जाने वाली संभावित नीतियां होती है। डेमोक्रेट पार्टी ने साफ तौर से कहा कि 'भारत से बेहतर रिश्तों को उच्च प्राथमिकता दी जाएगी। दक्षिण एशिया में सीमा पार होने वाली आतंकी हरकतों को सहन नहीं किया जाएगा।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तान को दी चेतावनी 

इस स्टेटमेंट में दक्षिण एशिया का प्रमुख तौर है। इस क्षेत्र में भारत और पाकिस्तान दोनों आते हैं। अमेरिका ने बराक ओबामा के दौर में ही पाकिस्तान पर रुख सख्त कर लिया था। डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बढ़ाया। अब डेमोक्रेट पार्टी ने बिडेन की नीतियों की तस्वीर भी साफ कर दी है। पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए साफ तौर पर कहा गया कि 'सीमा पार आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत ने कई बार दुनिया के सामने सबूतों के साथ बताया कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है, उनकी मदद करता है।'

चीन के भी दी हिदायत 

डेमोक्रेट पार्टी द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में इस दस्तावेज में चीन का नाम लिया गया है। इसमें कहा गया कि 'हिंद महासागर की नीति बिल्कुल स्पष्ट रहेगी। नियम-कायदों का पालन करना होगा। चीन अपने पड़ोसियों को धमका नहीं सकेगा। भारत और अमेरिका मिलकर दुनिया के बड़े मुद्दे सुलझाने की कोशिश करेंगे।' भारतीय अमेरिकी कम्युनिटी का अपना महत्व है, इनके मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। दोनों दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं।

एच-1बी वीजा रिफॉर्म होंगे

भारत और अमेरिकी सरकारों के बीच कई बार एच-1बी वीजा को लेकर मतभेद होते रहे हैं। पहली बार किसी पार्टी ने इस पर नजरिया और नीति की झलक दी है। घोषणा पत्र में कहा गया कि 'हाई स्किल वाले एच-1बी वीजा होल्डर की नौकरियों और उनकी संख्या का ध्यान रखा जाएगा। उनके परिवारों को साथ रखने के बारे में नीतियां बनाई जाएंगी। हेट क्राइम्स के मामलों से निपटने के लिए एक अलग विंग बनाई जाएगी।'