MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bernard Arnault
Modi-Anwar Ibrahim
BRICS Summit Putin Body Double
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit
BRICS Summit 2026 Photos
BRICS Summit Viral Video
Top 10 Morning News
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • World News
  • वेनेजुएला कैसे हुआ बर्बाद, कभी चौथे सबसे अमीर देश की तबाही के 7 सबसे बड़े कारण

वेनेजुएला कैसे हुआ बर्बाद, कभी चौथे सबसे अमीर देश की तबाही के 7 सबसे बड़े कारण

Venezuela Crisis: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला इस समय चर्चा में है। अमेरिका ने इसके राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को अगवा कर लिया है। दुनिया में सबसे बड़े तेल भंडार वाला वेनेजुएला आखिर कैसे बर्बादी की कगार तक पहुंचा। आइए जानते हैं।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Jan 04 2026, 05:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Getty

1- सरकार का कुप्रबंधन

वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार (303 अरब बैरल) है। लेकिन आज उसकी गिनती कंगाल देशों में होती है। हालात ये है कि वेनेजुएला में महंगाई चरम पर है। आर्थिक संकट से जूझ रहे इस देश में लोग अब रहना नहीं चाहते और यहां से पलायन कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह वहां की सरकारों कुप्रबंधन भी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : X

2- काम न करने की मानसिकता

1952 में वेनेजुएला दुनिया का चौथा सबसे अमीर देश था। वजह, जमीन के नीचे मिला तेल का सबसे बड़ा भंडार था। तेल की वजह से वेनेजुएला ने खूब पैसा कमाया। वहां की जनता को लगने लगा कि अब उन्हें कोई काम-धंधा करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास तेल का बहुत बड़ा भंडार है।

Related Articles

Related image1
Venezuela: अमेरिकी दादागीरी, पहले मादुरो को किया अगवा अब एक और देश को धमकाया
Related image2
वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को घसीट लाया अमेरिका-यकीन नहीं तो देखिए...
37
Image Credit : X

3- हर एक चीज के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता

वेनेजुएला ने पूरा फोकस सिर्फ तेल निकालने और उससे पैसा कमाने पर किया। इसके चलते वहां के लोगों ने खेती-बाड़ी, उद्योग-धंधे और दूसरे कामकाजों को पूरी तरह बंद कर दिया। परिणाम ये हुआ कि वेनेजुएला तेल के अलावा बाकी सभी चीजों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर होता गया। धीरे-धीरे वो तेल बेचकर दूसरे देशों से अपनी जरूरत का सामान खरीदने लगा।

47
Image Credit : X

4- मुफ्त की योजनाएं 

साल 2000 के बाद वेनेजुएला की सरकार ने देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में पैसा लगाने की जगह फ्री की योजनाओं में जमकर पैसा बांटा। बाद में जब कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई तो सरकार के पास लोगों का वेतन देने तक के पैसे नहीं बचे।

57
Image Credit : X

5- अपनों को रेवड़ियां बांटना

बाद में वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी PDVSA से योग्य कर्मचारियों को हटाकर नेताओं ने उनकी जगह अपने खास लोगों को नौकरी पर रखा। नतीजा ये हुआ कि इससे ऑयल प्रोडक्शन की टेक्नीक डेवलप नहीं हो पाई। साथ ही पढ़े-लिखे लोगों ने देश से पलायन शुरू कर दिया।

67
Image Credit : X

6- तेजी से गिरता गया तेल उत्पादन

90 के दशक तक वेनेजुएला में रोजाना 35 लाख बैरल तेल का उत्पादन होता था, लेकिन अब ये गिरकर 8 से 10 लाख बैरल रह गया है। मेंटेनेंस की कमी से जूझ रही सरकारी तेल कंपनी की हालत खस्ता है। यहां तक कि दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार वाले देश को पेट्रोल खुद विदेशों से खरीदना पड़ रहा है।

77
Image Credit : X

7- चरम सीमा पर पहुंची महंगाई

वेनेजुएला में मंहगाई चरम सीमा पर है। 2012 में वहां की जीडीपी 372.59 अरब डॉलर पर थी, जो अब मात्र 100 अरब डॉलर के आसपास रह गई है। 2020 में तो यह महज 43.79 बिलियन डॉलर रह गई थी।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
विश्व समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bernard Arnault कौन हैं? LVMH के लग्जरी साम्राज्य को झटका,Bloomberg Top 10 से भी बाहर
Recommended image2
India-Iran Relations: PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की ईरानी प्रेसिडेंट से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात
Recommended image3
BRICS में भारत का रक्षा ‘पावर गेम’! Ethiopia और Malaysia ने दिखाई हथियार-ट्रेनिंग में दिलचस्पी
Recommended image4
BRICS समिट पर अमेरिकी मीडिया की पैनी नजर, भारत-चीन के बीच मतभेदों को लेकर क्या चला नैरेटिव?
Recommended image5
BRICS में शामिल होने छटपटा रहा पाकिस्तान, फिर भी क्यों नहीं बन पा रहा सदस्य? जानें किसने रोकी राह
Related Stories
Recommended image1
Venezuela: अमेरिकी दादागीरी, पहले मादुरो को किया अगवा अब एक और देश को धमकाया
Recommended image2
वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को घसीट लाया अमेरिका-यकीन नहीं तो देखिए...
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved