What is FTO: अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा बनाई जाने वाली वैश्विक आतंकी संगठनों की सूची में अब TRF भी शामिल हो चुका है। ये वही आतंकी संगठन है, जिसने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, बाद में वो इससे मुकर गया था।
KNOW
Foreign Terrorist Organizations: 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेकर मुकरने वाले आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को अमेरिका ने वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किया है। इस हमले में देश के अलग-अलग शहरों के 26 लोग मारे गए थे। अब अमेरिका ने टीआरएफ को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) की लिस्ट में डाल दिया है। जानते हैं आखिर क्या है FTO और इस लिस्ट में पहले से शामिल 77 आतंकी संगठनों के नाम।
क्या है FTO?
फॉरेन टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशंस (FTO) वो लिस्ट है, जिसे अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा तैयार किया जाता है। इस सूची में दुनियाभर के उन आतंकी संगठनों को शामिल किया जाता है, जो अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी, फॉरेन पॉलिसी या नागरिकों के लिए खतरा होते हैं। इस लिस्ट में शामिल आतंकियों की अगर किसी ने पैसे या हथियार देने में मदद की तो उसे अपराध मानकर उसके खिलाफ भी लीगल एक्शन लिया जाता है।
आतंकी संगठन लश्कर के प्रॉक्सी TRF ने जारी की कश्मीरी पंडितों की नई 'हिट लिस्ट'

अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी विदेशी आतंकवादी संगठनों की लिस्ट
1- अबू सय्याफ समूह, FTO में कब शामिल हुआ - 10/8/1997
2- हमास, FTO में कब शामिल हुआ - 10/8/1997
3- हरकत उल-मुजाहिदीन, FTO में कब शामिल हुआ - 10/8/1997
4- हिज़्बुल्लाह, FTO में कब शामिल हुआ - 10/8/1997
5- कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK), FTO में कब शामिल हुआ - 10/8/1997
6- लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम, FTO में कब शामिल हुआ - 10/8/1997
7- नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन), FTO में कब शामिल हुआ - 10/8/1997
8- फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद, FTO में कब शामिल हुआ - 10/8/1997
9- फिलिस्तीन मुक्ति मोर्चा, FTO में कब शामिल हुआ - 10/8/1997
10- पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन, FTO में कब शामिल हुआ - 10/8/1997
11- पीएफएलपी-जनरल कमांड, FTO में कब शामिल हुआ - 10/8/1997
12- रिवॉल्यूशनरी पीपुल्स लिबरेशन पार्टी/फ्रंट, FTO में कब शामिल हुआ - 10/8/1997
13- शाइनिंग पाथ (सेंडेरो) लुमिनोसो), FTO में कब शामिल हुआ - 10/8/1997
14- अल-कायदा, FTO में कब शामिल हुआ - 10/8/1999
15- इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उज्बेकिस्तान, FTO में कब शामिल हुआ - 25/9/2000
16- न्यू आयरिश रिपब्लिकन आर्मी, FTO में कब शामिल हुआ - 16/5/2001
17- जैश-ए-मोहम्मद, FTO में कब शामिल हुआ - 26/12/2001
18- लश्कर-ए-तैयबा, FTO में कब शामिल हुआ - 26/12/2001
19- अल-अक्सा शहीद ब्रिगेड, FTO में कब शामिल हुआ - 27/3/2002
20- अल-कायदा इन द इस्लामिक मगरिब, FTO में कब शामिल हुआ - 27/3/2002
21- असबत अल-अंसार, FTO में कब शामिल हुआ - 27/3/2002
22- फिलीपींस की कम्युनिस्ट पार्टी/न्यू पीपल्स आर्मी, FTO में कब शामिल हुआ - 9/8/2002
23- जेमाह इस्लामिया, FTO में कब शामिल हुआ - 23/10/2002
24- लश्कर ए झांगवी, FTO में कब शामिल हुआ - 30/01/2003
25- अंसार अल-इस्लाम, FTO में कब शामिल हुआ - 22/03/2004
26- कंटीन्यूटि आयरिश रिपब्लिकन आर्मी, FTO में कब शामिल हुआ - 13/07/2004
27- इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS), FTO में कब शामिल हुआ - 17/12/2004
28- इस्लामिक जिहाद यूनियन, FTO में कब शामिल हुआ - 17/6/2005
29- हरकत उल-जिहाद-ए-इस्लामी/बांग्लादेश, FTO में कब शामिल हुआ - 5/3/2008
30- अल शबाब, FTO में कब शामिल हुआ - 18/3/2008
31- रिवॉल्यूशनरी स्ट्रगल, FTO में कब शामिल हुआ - 18/5/2009
32- कताइब हिज़्बुल्लाह, FTO में कब शामिल हुआ - 7/2/2009
33- अलकायदा इन द अरेबियन पेनिनसुला, FTO में कब शामिल हुआ - 19/1/2010
34- हरकत उल-जिहाद-ए-इस्लामी, FTO में कब शामिल हुआ - 8/6/2010
35- तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान, FTO में कब शामिल हुआ - 1/9/2010
36- जैश अल-अदल, FTO में कब शामिल हुआ - 4/11/2010
37- आर्मी ऑफ इस्लाम, FTO में कब शामिल हुआ - 23/05/2011
38- इंडियन मुजाहिदीन, FTO में कब शामिल हुआ - 19/09/2011
39- जेमाह अंशोरुत तौहीद, FTO में कब शामिल हुआ - 13/03/2012
40- अब्दुल्ला आजम ब्रिगेड, FTO में कब शामिल हुआ - 30/05/2012
41- हक्कानी नेटवर्क, FTO में कब शामिल हुआ - 19/09/2012
42- अंसार अल-दीन, FTO में कब शामिल हुआ - 22/03/2013
43- बोको हरम, FTO में कब शामिल हुआ - 14/11/2013
44- अंसारू, FTO में कब शामिल हुआ - 14/11/2013
45- अल मुलथामुन बटालियन, FTO में कब शामिल हुआ - 19/12/2013
46- अंसार अल-शरिया इन बेनगाजी, FTO में कब शामिल हुआ - 13/01/2014
47- अंसार अल-शरिया इन दरनाह, FTO में कब शामिल हुआ - 13/01/2014
48- अंसार अल-शरिया इन ट्यूनीशिया, FTO में कब शामिल हुआ - 13/01/2014
49- आईएसआईएस-सिनाई प्रांत, FTO में कब शामिल हुआ - 10/04/2014
50- अल-नुसरा फ्रंट (हयात तहरीर अल-शाम), FTO में कब शामिल हुआ - 15/05/2014
51- जैश रिजल अल-तारिक अल नक्शबंदी, FTO में कब शामिल हुआ - 30/09/2015
52- आईएसआईएस-खुरासान प्रांत, FTO में कब शामिल हुआ - 14/01/2016
53- आईएसआईएस-लीबिया, FTO में कब शामिल हुआ - 20/05/2016
54- अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट, FTO में कब शामिल हुआ - 01/07/2016
55- हिजबुल मुजाहिदीन, FTO में कब शामिल हुआ - 17/08/2017
56- आईएसआईएस-बांग्लादेश, FTO में कब शामिल हुआ - 28/02/2018
57- आईएसआईएस-फिलीपींस, FTO में कब शामिल हुआ - 28/02/2018
58- आईएसआईएस-पश्चिम अफ्रीका, FTO में कब शामिल हुआ - 28/02/2018
59- आईएसआईएस इन ग्रेटर सहारा, FTO में कब शामिल हुआ - 23/05/2018
60- अल-अश्तर ब्रिगेड, FTO में कब शामिल हुआ - 11/07/2018
61- जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन, FTO में कब शामिल हुआ - 06/09/2018
62- इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स, FTO में कब शामिल हुआ - 15/04/2019
63- असैब अहल अल-हकए, FTO में कब शामिल हुआ - 10/01/2020
64- हरकत सवाद मिस्र, FTO में कब शामिल हुआ - 14/01/2020
65- आईएसआईएस-डीआरसी, FTO में कब शामिल हुआ - 11/03/2021
66- आईएसआईएस-मोजाम्बिक, FTO में कब शामिल हुआ - 11/03/2021
67- सेगुंडा मार्क्वेटालिया, FTO में कब शामिल हुआ - 01/12/2021
68- रिवॉल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया पीपुल्स आर्मी (FARC-EP), FTO में कब शामिल हुआ - 01/12/2021
69- कार्टेल डेल गोल्फो, FTO में कब शामिल हुआ - 20/02/2025
70- कार्टेल डी जलिस्को नुएवा जेनरेशन, FTO में कब शामिल हुआ - 20/02/2025
71- कार्टेल डी सिनालोआ, FTO में कब शामिल हुआ - 20/02/2025
72- कार्टेल डेल नोरेस्टे, FTO में कब शामिल हुआ - 20/02/2025
73- कार्टेल्स यूनिडोस, FTO में कब शामिल हुआ - 20/02/2025
74- ला नुएवा फमिलिया मिचोआकाना, FTO में कब शामिल हुआ - 20/02/2025
75- मारा साल्वाट्रुचा (एमएस-13), FTO में कब शामिल हुआ - 20/02/2025
76- ट्रेन डी अरागुआ, FTO में कब शामिल हुआ - 20/02/2025
77- अंसारल्लाह (हूती), FTO में कब शामिल हुआ - 05/03/2025
(नोट: अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी इस सूची में मार्च, 2025 तक शामिल किए गए विदेशी आतंकवादी संगठनों (FTO) के नाम हैं। इसमें कई एक्सट्रीमिस्ट और विद्रोही गुट भी शामिल हैं)

पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन है TRF
द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन है, जो खासतौर पर जम्मू-कश्मीर में एक्टिव है। अगस्त, 2019 में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने के बाद अक्टूबर,2019 में इसकी शुरुआत हुई। इसका संस्थापक शेख सज्जाद गुल को माना जाता है। कहा जाता है कि इसे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा ने तैयार किया है और ये उसी का प्रॉक्सी संगठन है। टीआरएफ के ज्यादातर आतंकवादी या तो लश्कर-ए-तैयबा द्वारा भर्ती किए गए हैं या पहले से ही उसके साथ काम कर चुके हैं।

TRF को भारत ने कब आतंकी संगठन घोषित किया?
TRF के काम करने का तरीका बताता है कि ये आतंकी गुट लश्कर-ए-तैयबा के साथ फंडिंग चैनल शेयर करता है। 2022 के आंकड़ों के मुताबिक, उस साल जम्मू-कश्मीर में मारे गए 172 आतंकवादियों में से 108 टीआरएफ से जुड़े थे। इसके अलावा नए भर्ती हुए 100 आतंकियों में से 74 टीआरएफ से थे। बता दें कि भारत ने 5 जनवरी, 2023 को टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित किया है।
