भारत में लंबे वक्त से कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन जारी है। इसी आंदोलन के बारे में ट्वीट कर हाल ही में चर्चा में आने वालीं मीना हैरिस को अमेरिका के व्हॉइट हाउस से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, व्हॉइट हाउस ने चेतावनी दी है कि वे अपना ब्रांड चमकाने के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का इस्तेमाल ना करें।

नई दिल्ली. भारत में लंबे वक्त से कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन जारी है। इसी आंदोलन के बारे में ट्वीट कर हाल ही में चर्चा में आने वालीं मीना हैरिस को अमेरिका के व्हॉइट हाउस से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, व्हॉइट हाउस ने चेतावनी दी है कि वे अपना ब्रांड चमकाने के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का इस्तेमाल ना करें। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, मीना कमला हैरिस की भांजी हैं। वे पेशे से वकील हैं। मीना ने हाल ही में ना सिर्फ किसान आंदोलन का समर्थन किया था, बल्कि यह भी कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। 

नजर रख रहा व्हॉइट हाउस
अमेरिकी अखबार लॉस एंजेलिस टाइम्स की खबर के मुताबिक, व्हॉइट हाउस के वकीलों की ओर से मीना हैरिस को अपने बर्ताव में बदलाव लाने के लिए कहा गया है। साथ ही यह भी ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी ब्रांडिंग के लिए कमला हैरिस के नाम का इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा व्हॉइट हाउस कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने के बाद मीना के प्रमोशनल इवेंट्स समेत उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है। 

किसान आंदोलन को लेकर क्या कहा था मीना हैरिस ने?
किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करते हुए मीना हैरिस ने लिखा था कि दुनिया के सबसे बड़ी आबादी वाला लोकतंत्र खतरे में है। मीना हैरिस ने लिखा था, दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर एक महीने पहले हमला हुआ, अब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर खतरा है। ये दोनों घटनाएं जुड़ी हैं। हमें इसे लेकर आक्रोशित होना चाहिए।