पाकिस्तान के लाहौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर ब्वॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगा है। 37 साल के एक शख्स का आरोप है कि वह जिस महिला के साथ रिलेशनशिप में था, उसने धारदार हथियार से हमलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।  

लाहौर. पाकिस्तान के लाहौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर ब्वॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगा है। 37 साल के एक शख्स का आरोप है कि वह जिस महिला के साथ रिलेशनशिप में था, उसने धारदार हथियार से हमलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शख्स ने बताया कि वह पिछले 6 महीने से लाहौर में रह रहा है। यहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। महिला ने एक दिन उसे अपने घर पर बुलाया और उस पर हमला कर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। उसने बताया कि उसे यहां से पड़ोसियों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 

पुलिस ने मामला किया दर्ज
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया। अभी इस मामले की जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक, शख्स महिला का उत्पीड़न करता था और उसे ब्लैकमेल करता था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

इस तरह का मामला हाल ही में पाकिस्तान के फैसलाबाद में सामने आया था। यहां एक 25 साल की महिला ने 28 साल के शख्स का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। आरोप था कि जब महिला घर पर अकेली थी तो शख्स उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद महिला ने उस पर किचिन के चाकू से हमला कर दिया था।