आपने कभी सुना है कि कोई महिला अपने बेटे की उम्र के ब्वॉयफ्रेंड संग रिलेशनशिप में हो। भारत में भले ये बात सुनने में थोड़ी अजीब लगती है, लेकिन विदेशों में ये सिलसिला आम है। ऐसा ही एक कपल इन दिनों खूब चर्चा में है, जो अपनी उम्र में अंतर की वजह से सुर्खियों में आया।

Weird Relationship: आपने कभी सुना है कि कोई महिला अपने बेटे की उम्र के ब्वॉयफ्रेंड संग रिलेशनशिप में हो। भारत में भले ये बात सुनने में थोड़ी अजीब लगती है, लेकिन विदेशों में ये सिलसिला आम है। ऐसा ही एक कपल इन दिनों खूब चर्चा में है, जो अपनी उम्र में अंतर की वजह से सुर्खियों में आया। इस कपल का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अपने रोमांस रिलेशन और पहली मुलाकात के बारे में खुलकर बता रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कपल ने कुछ दिनों पहले टिकटॉक पर 'उम्रदराज महिला के साथ कैसे करें डेट' टाइटल से एक वीडियो शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो को देखने के बाद लोग दोनों के रिश्‍ते को लेकर भी कन्‍फ्यूज हो गए थे। बाद में लोगों ने उनसे कई सवाल पूछे तब कपल ने कुछ और वीडियो शेयर कर अपनी रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में काफी कुछ बताया। 

बेटे की उम्र का है रशेल का ब्वॉयफ्रेंड : 
बता दें कि अमेरिका की रहने वाली 48 साल की रशेल पेशे से टीचर हैं। वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड एलेक्स की उम्र महज 25 साल है। रशेल जिस स्‍कूल में पढ़ाती हैं, वहां आने वाले पैरेंट्स ने जब एलेक्‍स और रशेल को साथ देखा तो वे लोग भी कन्‍फ्यूज हो गए। क्‍योंकि, रशेल के पहले से ही दो बेट हैं। यहां तक कि रशेल के बड़े बेटे बेन की उम्र ब्वॉयफ्रेंड एलेक्‍स के बराबर ही है। 

मां के रिश्ते से दुखी था बेटा लेकिन.. 
रशेल के मुताबिक, उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे बेन की उम्र 23 साल है, जबकि छोटा बेटा जॉर्ज 19 साल का है। यानी रसेल जिस शख्स से रोमांस कर रही हैं, वो उनके बेटे की उम्र का है। रशेल के बड़े बेटे बेन ने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि पहले वो मां के नए रिश्‍ते से बिल्कुल भी खुश नहीं था। उसके कई दोस्तों ने उसकी मां और एलेक्स के वीडियो भेजे, जिसे देख वो बेहद नाराज भी हुआ। हालांकि, बाद में खुद बेन ने ही मां से कहा कि उन्हें खुद आगे आकर दुनिया को इस रिश्ते के बारे में बता देना चाहिए। 

कैसे हुई रशेल और एलेक्स की पहली मुलाकात : 
रशेल के मुताबिक, मैंने पहली बार एलेक्‍स को डेटिंग ऐप पर देखा था। इसके बाद हम दोनों की पहली मुलाकात, दिसंबर 2020 में हुई थी। पहले पति से रशेल का तलाक हो चुका था। जब एलेक्‍स ने रशेल को अपनी उम्र बताई तो उसे सुन वो चौंक गईं। हालांकि, बाद में कपल ने एक-दूसरे को खुद के साथ एडजस्ट कर लिया और म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग की वजह से इनकी रोमांटिक लवस्टोरी आगे बढ़ने लगी। 

पहली बार शेयर किया वीडियो तो बच्चों ने उड़ाया मजाक : 
रशेल के मुताबिक, उन्होंने जब पहली बार एलेक्स के साथ मिलकर वीडियो बनाया तो उनके स्‍टूडेंट्स ने ही मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। लोग अक्‍सर उनके वीडियोज में कमेंट करके दोनों के रिलेशन के बारे में पूछते हैं। कई लोग तो हमें मां-बेटा या फिर भाई-बहन भी समझ बैठते हैं। 

ये भी देखें : 

सुहागरात पर ही बीवी ने कर दी अजीबोगरीब डिमांड, सुनकर दूल्हे के पैरों तले खिसकी जमीन

खूबसूरत जोड़े की खुशी ना देख सका वो, ऐसे भी कोई बदला लेता है क्या