विश्व बैंक अध्यक्ष, मंगलवार को सऊदी अरब में इन्वेस्टर्स कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इजरायल गाजा के बीच जो हो रहा है उससे जियोपॉलिटिक्स पर भी असर पड़ा है।

Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने जा रहा है। विश्व की अर्थव्यवस्था इस युद्ध से खराब स्थिति में तो पहुंचेगी ही डेवलपमेंट को भी झटका लगने जा रहा है। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा कि दुनिया एक खतरनाक मोड़ पर खड़ी है। यह युद्ध दुनिया को गंभीर स्थिति में पहुंचा दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विश्व बैंक अध्यक्ष, मंगलवार को सऊदी अरब में इन्वेस्टर्स कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इजरायल गाजा के बीच जो हो रहा है उससे जियोपॉलिटिक्स पर भी असर पड़ा है। इससे आर्थिक विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। पूरी दुनिया तनाव में है। ग्लोबल वर्ल्ड आर्थिक जोखिम की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो खतरनाक स्थितियां बन सकती हैं।

बंगा ने कहा कि इस युद्ध की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता की ओर पहुंच चुकी है। दुनिया के शेयर मार्केट में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। इजरायल-हमास युद्ध के बाद दुनिया के विभिन्न देशों के शेयर मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है। यह आर्थिक खतरा को इंगित कर रहा है।