World Population Latest Updates: अगले 12 साल में दुनिया की आबादी में 80 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ जाएंगे और ये 900 करोड़ पहुंच जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस जनसंख्या को बढ़ाने में कौन-से 10 देश सबसे ज्यादा कंट्रीब्यूट करेंगे?

World Population Latest Data: तेजी से बढ़ती आबादी न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। वर्तमान में वर्ल्ड की जनसंख्या 8.24 अरब के करीब है, लेकिन आने वाले 12 सालों में दुनिया की आबादी 9 अरब को पार कर जाएगी। क्या आप जानते हैं कि विश्व की जनसंख्या को 8 से 9 अरब तक पहुंचाने में सबसे ज्यादा योगदान किन देशों का रहेगा?

दुनिया की आबादी 9 अरब पहुंचाने में कौन-सा देश रहेगा अव्वल?

वर्ल्डमीटर के मुताबिक, 27 अगस्त 2025 तक दुनिया की कुल आबादी 8,24,30,47,500 है। लेकिन ये जिस स्पीड से बढ़ रही है, उसके हिसाब से 2037 तक दुनिया की कुल आबादी 9 अरब से ज्यादा होगी। इसमें सबसे ज्यादा योगदान देने वाला देश कोई और नहीं, बल्कि भारत रहेगा। यूएन वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स के मुताबिक, अगले 12 सालों (288 महीनों) में दुनिया की आबादी बढ़ाने में भारत का कंट्रीब्यूशन सबसे ज्यादा यानी 17.5% रहेगा। इस हिसाब से देखें तो अब से 2037 तक भारत की जनसंख्या में करीब 14 करोड़ लोग जुड़ जाएंगे।

ये भी पढ़ें : Explainer: भारत पर डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से अमेरिका को भी बड़ा नुकसान, जानें होगा कितना असर

भारत के अलावा एशिया महाद्वीप से तीन और देश कौन?

हर किसी के दिमाग में ये सवाल आ रहा होगा कि इस लिस्ट में भारत के बाद दूसरे नंबर पर चीन होगा, क्योंकि उसकी जनसंख्या लगभग हमारे बराबर ही है। लेकिन हकीकत कुछ और है। भारत के बाद दुनिया की आबादी बढ़ाने में सबसे ज्यादा 7.6% कंट्रीब्यूशन अफ्रीकी देश नाइजीरिया का रहेगा। वहीं, तीसरे नंबर पर कोई और नहीं बल्कि हमारा पड़ोसी पाकिस्तान है, जो 9 अरब जनसंख्या पहुंचाने में 6.8% का योगदान देगा।

लिस्ट में सबसे ज्यादा 5 देश किस महाद्वीप से?

लिस्ट में 5.8% आबादी के साथ चौथे नंबर पर डोमिनिकन रिपब्लिक कांगो है। वहीं, पांचवे नंबर पर 5.3% के साथ इथियोपिया, 3.3% के साथ छठे नंबर पर तंजानिया, 2.9% के साथ सातवें नंबर पर बांग्लादेश, 2.9% के साथ आठवें नंबर पर इंडोनेशिया, 2.8% के साथ नौवें नंबर पर इजिप्ट (मिस्र) और 2.5% के साथ 10वें नंबर पर अमेरिका का नाम है।

आबादी की रेस में कैसे चीन को ओवरटेक कर आगे निकला भारत

चीन (आबादी करोड़ में)सालभारत (आबादी करोड़ में)
33 180020
40.9185023.5
40.1190029.1
54.3195035.7
1262000106
1412025146
1312050167

दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले टॉप-10 देश कौन?

क्रमदेशजनसंख्या (करोड़ में)
1-भारत146 करोड़
2-चीन141 करोड़
3-अमेरिका34.72 करोड़
4- इंडोनेशिया28.57 करोड़
5- पाकिस्तान25.52 करोड़
6- नाइजीरिया23.75 करोड़
7- ब्राजील21.28 करोड़
8- बांग्लादेश17.56 करोड़
9- रूस14.39 करोड़
10-इथियोपिया13.54 करोड़

(सोर्स - यूएन वर्ल्ड पॅापुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स, गैपमाइंडर, वर्ल्डमीटर)


ये भी देखें : किस राशि के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर? वो 6 राशियां जिनमें पैदा हुए लोगों के पास कुबेर का खजाना