सार
Most Restricted Places : दुनिया की 10 जगहों पर जाना खतरा मोल लेने जैसा है। इन जगहों पर जाना सखत्म ना है। कुछ जगहें जहरीली हैं, तो कुछ ठंडी, और कुछ में इंसानों के लिए जानलेवा हैं।
Worlds Scariest Places : डर सबको लगता है, डरना जरूरी भी है। अगर आप घूमने के शौकीन है और अक्सर बैग पैक करके रेडी रहते हैं तो कुछ जगहों को लेकर सावधान रहना चाहिए। दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जहां इंसानों का जाना सख्त मना है। इनमें से कुछ जगहें इतनी खतरनाक हैं कि वहां कदम रखते ही मौत भी हो सकती है,जबकि कुछ स्थानों पर सुरक्षा कारणों से नहीं जाने दिया जाता है। इन जगहों पर कदम-कदम पर खतरा ही खतरा रहता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 10 जगहों के बारें में...
1. सेंटिनल आइलैंड, भारत
सबसे खौफनाक जगहों में पहली जगह भारत में ही है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) में बसे नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड पर बाहरी लोग नहीं जा सकते हैं। वहां जाना सख्त मना है। दरअसल, यहां रहने वाली सेंटिनली जनजाति बाहरी दुनिया से संपर्क करने से काफी ज्यादा डरती है और उन्हें खतरनाक भी मानती है। यहां बाहरी लोगों को भी खतरा हो सकता है।
2. स्नेक आइलैंड, ब्राजील
स्नेक आइलैंड (Snake Island) ब्राजील में है। यह दुनिया की सबसे खतरनाक द्वीपों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में जहरीले सांप रहते हैं, खासकर गोल्डन लांसहेड वाइपर जैसे खतरनाक सांप। सुरक्षा कारणों से यहां आम लोगों के जाने पर ब्राजील सरकार ने पाबंदी लगा रखी है।
3. एरिया 51, अमेरिका
एरिया 51 (Area 51) अमेरिका की सबसे खुफिया जगह मानी जाती है। यह नेवाडा में स्थित एक गुप्त सैन्य ठिकाना है। यहां की सिक्योरिटी काफी ज्यादा टाइट और हाई है। इस जगह को लेकर कई तरह की रहस्यों की अटकलें लगाई जाती हैं। यहां जाना मौत से सामना करने के बराबर है, क्योंकि सुरक्षा कारणों से कुछ भी हो सकता है।
4. डैनकिल डिप्रेशन, इथियोपिया
इसे पृथ्वी का सबसे गर्म और जहरीला स्थान कहा जाता है। यहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहता है और यहां सल्फर गैसें इतनी जहरीली हैं कि इंसान कुछ ही देर में बेहोश हो सकता है।
5. मियाकेजिमा गैस आइलैंड, जापान
यह आइलैंड जापान का एक सक्रिय ज्वालामुखीय क्षेत्र है, जहां जहरीली गैसों का रिसाव लगातार होता रहता है। यहां रहने वाले लोगों को हर समय गैस मास्क पहनकर रहना पड़ता है। बिना गैस मास्क के यहां जाना सीधे मौत को दावत देने जैसा है।
6. वोस्तोक स्टेशन, अंटार्कटिका
यह दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में से एक है, जहां तापमान -89.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इतनी ठंड में इंसान कुछ ही सेकंड में जम सकता है। यहां वैज्ञानिक रिसर्च के लिए आते हैं, लेकिन आम इंसानों की यहां कोई पहुंच नहीं है।
7. पोवेग्लिया आइलैंड, इटली
इटली इसे दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि यहां प्लेग से संक्रमित लोगों को फेंक दिया जाता था और बाद में इसे मानसिक रोगियों के अस्पताल में बदल दिया गया था। अब यह जगह पूरी तरह सुनसान और खौफनाक है, जहां जाने की इजाजत किसी को नहीं है।
8. वेटिकन अपोस्टोलिक आर्काइव, वेटिकन सिटी
वैटिकन सीक्रेट आर्काइव, वेटिकन अपोस्टोलिक आर्काइव नाम से भी फेमस है। इसके अंदर कैथोलिक चर्च के इतिहास और कामकाज से जुड़े दस्तावेज रखे गए हैं। यह वेटिकन सिटी में है। यहां लोगों का जाना मना है। अगर गलती से या चोरी-छिपे पहुंच गए तो खतरे में पड़ सकते हैं।
9. लासकॉक्स गुफा, फ्रांस
फ्रांस के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में बसा लासकॉक्स गुफा पुरापाषाण काल से जुड़ा है। यह अपने असाधारण गुफा चित्रों के लिए दुनियाभर में फेमस है। इन्हें मैग्डेलियनियन काल का माना जाता है। इस जगह कोई भी इंसान नहीं जा सकता है।
10. वर्ल्ड ऑफ कोका-कोला म्यूजियम, अटलांटा
अटलांटा कोका-कोला (Coca-Cola) का सीक्रेट फॉर्मूला एक हाई-टेक वॉल्ट में सेफ रखा गया है, जो वर्ल्ड ऑफ कोका-कोला म्यूजियम, अटलांटा में है। यहां भी लोगों का जाना मना है। गलती से जाने पर बड़े संकट में फंस सकते हैं।