इस साल कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। इस बार बोर्ड की तरफ से स्टूडेंट्स की टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी। पिछले दो साल से कोरोना के चलते यह लिस्ट जारी नहीं की गई थी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल आज 29 अप्रैल 2022 दोपहर एक बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
60 साल बाद इस बार एमपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित हुईं। 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 10 मार्च तक हुई, जबकि 10वीं की परीक्षा 17 अप्रैल से 12 मार्च तक चली।10वीं के 10 लाख छात्र और 12वीं के 8 लाख छात्र शामिल हुए।
मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं बोर्ड लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि बोर्ड ने इन परीक्षा के परिणामों को जारी करने का ऐलान किया है। बोर्ड के मुताबिक, 29 अप्रैल दोपहर एक बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे।
रिजल्ट जारी करने को लेकर अभी यह स्थिति साफ नहीं है कि पहले 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित किया जाएगा या फिर 12वीं क्लास का। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट आ सकता है।
कैंडिडेट्स महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। 10वीं क्लास के एग्जाम 15 मार्च से जबकि 12वीं क्लास के एग्जाम 4 मार्च से आयोजित किए गए थे।
बता दें कि कोरोना के कारण साल 2021 में बोर्ड के द्वारा एग्जाम रद्द कर दिए गए थे। रिजल्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर नजर बनाए रखें।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल 10वीं और 12वीं क्लास के एग्जाम में राज्य के करीब 18 छात्र शामिल हुए थे। कोरोना की स्थिति में सुधार होने के बाद राज्य में इस बार एग्जाम फरवरी महीने में ही शुरू हो गए थे।
मध्यप्रदेश में इस बार करीब 18 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 18 लाख छात्रों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। एमपी बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल और थ्योरी के मार्क्स अलग-अलग तय किये गए हैं।
MP board result 2022 Live: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार बोर्ड के एग्जाम फरवरी में आयोजित किए थे। 12वीं क्लास की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2022 तक हुई थी। अब छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।