Aam Aadmi Party Photos -

265 Stories

अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग

Jul 22 2022, 05:37 PM IST
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। सिंगापुर दौरा हो या फिर मनीष सिसोदिया के खिलाफ जांच की बात, या फिर फ्री सुविधाओं के नाम पर रेवड़ी बांटने का मुद्दा। सभी मुद्दों पर वे मुखर हैं और खुद सवाल-जवाब कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी वे ट्रेंड में हैं और उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ऐसे में आज उनकी पढ़ाई-लिखाई, परिवार, नौकरी और आंदोलन से जुड़ी बातें आपको बताने जा रहे हैं। आइए कुछ दिलचस्प तस्वीरों के जरिए अरविंद केजरीवाल से जुड़े तथ्य जानते हैं।

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की वो रोचक बातें जो नहीं जानते होंगे आप, जानिए कैसे आगे बढ़ा करियर का ग्राफ

Mar 16 2022, 02:26 PM IST
चंडीगढ़ : भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब (Punjab) के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में उन्होंने राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली और जनता को भरोसा दिया कि उनकी सरकार सभी के हित में काम करेगी। भगत सिंह के सपनों को पूरा करेगी। यह पहला मौका है, जब पंजाब के किसी सीएम ने राजभवन की बजाय चंडीगढ़ से बाहर शपथ लिया है। यहां तक पहुंचना भगवंत मान के लिए इतना आसान भी नहीं था। कभी कॉमेडियन बन सभी को गुदगुदाने वाले मान ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी पर्सनल लाइफ और उनसे जुड़ी कई ऐसी बाते हैं जिन्हें शायद ही कोई जानता होगा। जानिए पंजाब के नए मुख्यमंत्री की रोचक बातें..

पंजाब में AAP का विजय जुलूस : सड़कों पर इंकलाब के नारे, केजरीवाल-भगवंत मान पर फूलों की बारिश, देखें Photos

Mar 13 2022, 04:20 PM IST
अमृतसर : पंजाब चुनाव (Punjab Chunav 2022) में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जोश अमृतसर में उस वक्त देखने को मिला जब पार्टी का विजय जुलूस निकला। कार्यकर्ताओं के उत्साह से सड़कें पट गई। पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और राज्य के होने वाले सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ट्रक में सवार होकर जनता का अभिवादन कर रहे थे और कार्यकर्ता इंकलाब जिंदाबाद के नारे। केजरीवाल और मान पर फूलों की बारिश की जा रही थी। कार्यकर्ताओं और लोगों का उत्साह देख दोनों नेताओं ने पंजाब के लोगों का आभार जताया और कहा इस दिन को वे याद रखेंगे। देखिए आम आदमी पार्टी के विजय जुलूस की Photos...

गोल्डन टेंपल में माथा टेका, जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन, रोड-शो से पहले केजरीवाल-भगवंत मान की तस्वीरें

Mar 13 2022, 01:32 PM IST
अमृतसर : पंजाब चुनाव (Punjab Chunav 2022) में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जोश हाई है। पार्टी में जश्न का माहौल है। जनता का आभार जताने पार्टी आज अमृतसर में विजय जुलूस निकालने जा रही है। पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अमृतसर पहुंच चुके हैं। उनके साथ राज्य के होने वाले सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann)भी मौजूद हैं। आप का विजय जुलूस दो बजे के आस-पास सड़कों पर निकलेगा। इससे पहले शहर की सड़कें केजरीवाल और भगवंत मान के कटआउट से पट गई हैं। तस्वीरों में देखिए विजय जुलूस से पहले कहां-कहां पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान..

पंजाब चुनाव : नवा पंजाब का वादा, निशाने पर कांग्रेस और आप, देखिए पीएम मोदी की रैली को लेकर लोगों का उत्साह

Feb 16 2022, 01:49 PM IST
पठानकोट : पंजाब के चुनावी मैदान में बैक-टू-बैक जनसभा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पठानकोट (Pathankot) में आज दूसरी बार प्रचार मैदान में उतरे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को एक-दूसरे की फोटोकॉपी बताया तो नवा पंजाब बनाने का भी वादा किया। उन्होंने किसान, नौजवान, रोजगार, नशा और खुशहाल पंजाब की बात भी की और डबल इंजन की सरकार बनने के बाद के फायदे भी गिनाए। इस दौरान पीएम मोदी की जनसभा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह भी देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग पीएम को सुनने पहुंचे और मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। पीएम मोदी की जनसभा की बड़ी बातें और लोगों के उत्साह की तस्वीरें...

पंजाब चुनाव: रामरहीम तेरे कितने चेहरे, अध्यात्म गुरू, पॉप सिंगर और रेप में फंसा तो हीरो बना, अब याद आई सियासत

Feb 12 2022, 12:58 PM IST
मनोज ठाकुर, चंडीगढ़। गुरमीत राम रहीम। नाम एक और किरदार अनेक। अध्यात्म की शिक्षा देते हुए पॉप सिंगर बन गया। साध्वियों ने रेप का आरोप लगाया तो हीरो बन फिल्में बनाने लगा। डेरा मुख्यालय सिरसा में बाकायदा फिल्म सिटी ही बना ली। दोषी पाया गया और जेल की सजा हुई तो फिर एक नए किरदार की तैयारी में है और वह है- राजनीति का। सीधे नहीं, बल्कि खुलेआम किसी पार्टी विशेष को समर्थन देकर। गुरमीत राम रहीम हाल ही 21 दिन की पैरोल पर जेल से छूटकर बाहर आया है। उसे हत्या और रेप समेत 3 गंभीर अपराधों में आजीवन कारावास की सजा हुई है। आइए जानते हैं रामरहीम के कितने चेहरे, जो बदल-बदलकर सामने आ रहे हैं और अब नए चेहरे की क्या है तैयारी.....

पंजाब चुनाव:कपूरथला में AAP कंडीडेट का सड़क पर लेटकर प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन पर मंत्री के लिए काम करने का आरोप

Feb 08 2022, 12:22 PM IST
कपूरथला। पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच पुलिस-प्रशासन पर सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के लिए काम करने का आरोप लगा है। कपूरथला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार मंजू राणा ने यह आरोप लगाए हैं और मंगलवार सुबह से सुल्तानपुर रोड डीएसपी ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया और सड़क पर लेट कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पूरा प्रशासन मौजूदा विधायक के इशारे पर काम कर रहा है और विपक्षी दल के उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार नहीं करने दे रहा है। मंजू राणा ने सितंबर 2021 में आप जॉइन की थी। वे एडिशनल सेशन जज रहीं और रिटायर्टमेंट के बाद राजनीति में आ गईं। तस्वीरों में जानिए पूरा मामला...