लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसकी वजह उनके द्वारा किया गया कोई विकास का कार्य नहीं है, बल्कि उनके विवादित बयान हैं। भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली साध्वी प्रज्ञा एक सांसद के रूप में अपनी सभी जिम्मेदारियों से अंजान हैं। उन पर मालेगांव ब्लास्ट केस में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप भी लगे थे, पर सबूतों की कमी के चलते प्रज्ञा को जमानत मिल गई।