टीवी शो Anupamaa के एक्टर और पूजा बेदी को मुंबई कोर्ट ने भेजा समन, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

Mar 31 2021, 01:15 PM IST

टीवी शो अनुपमा में वनराज का रोल प्ले कर रहे एक्टर सुधांशु पांडे मुश्किलों में फंस गए हैं। सुधांशु को मुबंई के एक कोर्ट ने समन जारी किया है। सुधांशु के साथ पूजा बेदी और 6 अन्य लोगों को भी कोर्ट ने हाजिर होने के लिए कहा है। मामला एक रेप विक्टिम की पहचान उजागर करने से जुड़ा है। दरअसल, एक्टर और सिंगर करण ओबेरॉय पर एक पीड़िता ने रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। मई 2019 में उनके खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने करण के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 384 के तहत मामला दर्ज किया।