कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस समय असम के दौरे पर हैं। इस दौरान वे आदिवासियों और चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों के बीच पहुंच रही हैं। यह तस्वीर तेजपुर की है। यहां प्रियंका गांधी ने सिर पर टोकरी टांगकर चाय की पत्ती तोड़ीं। बता दें कि असम में तीन चरणों-27 मार्च, 1 और 6 अप्रैल को चुनाव होना है।
असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों-27 मार्च, 1 और 6 अप्रैल को चुनाव होगा। मतगणना 2 मई को होगी। चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी असम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंन लखीमपुर में चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों के साथ परंपरागत झुमुर डांस किया।
असम में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। असम में तीन चरणों 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल में चुनाव होगा। वहीं, नतीजे 2 मई को आएंगे। असम में अभी भाजपा की सरकार है। 126 सीटों वाले राज्य में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नगांव के महा मृत्युंजय मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव' में भाग लिया। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे। अमित शाह ने कहा, हमें असम को बाढ़ मुक्त, घुसपैठियों और हिंसा से मुक्त बनाना है। असम और पूरे उत्तर-पूर्व को जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला बनाना है।
असम बोर्ड HSLC परीक्षा के लिए कुल 1,79,224 लड़कियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 1,75,939 पेपर के लिए उपस्थित हुईं। इनमें से 1,02,033 लड़कियों ने परीक्षा पास की है। जिसमें 23,681 ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है।
तकनीकी शिक्षा निदेशालय की तरफ से इस साल पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा 24 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए एडमिशन मिलेगा।