प्रौद्योगिकी और वित्त यानी टेक्नोलॉजी एंड फाइनेंस के बीच के गैप को कैसे दूर किया जाए, इस बारे में आईआईटी मद्रास ने शानदार कोर्स लॉन्च कर बढ़िया कदम उठाया है। इस कोर्स की पहली क्लास 20 जनवरी 2023 से लगेगी और इसमें 25 छात्र सेलेक्ट होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरू में शुरू हुए एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट बेंगलुरू टेक समिट (BTS) के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि भारत गरीबी के खिलाफ लड़ाई में टेक्नोलॉजी को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
हरियाणा के फरीदाबाद में बिहार की एक बीटेक छात्रा ने टी-स्टॉल खोली है। वर्तिका सिंह नाम की इस लड़की ने स्टार्टअप टी-स्टॉल का नाम बीटेक-चायवाली रखा है। उसने बताया कि डिग्री पूरी होने में चार साल का समय लगेगा, तब तक वह इंतजार नहीं कर सकती थी।
मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक बीटेक इंजीनियर को कई साल इंतजार करने के बाद भी कोई नौकरी नहीं मिली। अंत में दुखी होकर सुसाइड कर लिया। पत्नी से कहा-तू किसी नौकरी वाले से दूसरा विवाह कर लेना। बस तू खुश रहना।
केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को संसद में केंद्रीय बजट 2022 (Central Budget 2022) पेश किया।
अबीर इंडिया के पांचवे फर्स्ट टेक में 10 प्रतिभागियों की कला काे सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 120 कलाकारों ने अपनी प्रविष्टियां प्रस्तुत की थीं।
सोशल मीडिया कंपनियों की मनमानी पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की प्रतिक्रिया सर्वाधिक चर्चा में है। मैक्राॅन की यह प्रतिक्रिया तब आई थी जब ट्विटर और फेसबुक ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अपने प्लेटफार्मों से प्रतिबंधित कर दिया था। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा था कि मैं ऐसे लोकतंत्र में नहीं रहना चाहता जहां महत्वपूर्ण निर्णय एक निजी खिलाड़ी द्वारा तय किया जाता है।
रांची. झारखंड में CBI की स्पेशल कोर्ट ने 3 साल बाद बीटेक छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी राहुल राज को शनिवार को फांसी की सजा सुना दी है। दरिंदे ने पहले तो पीड़िता का रेप किया, फिर उसको जिंदा जलाकर मार डाला था।