Bhagwant mann Photos -

137 Stories

जहां मां 25 साल से सफाई कर्मचारी, वहीं चीफ गेस्ट बनकर पहुंचा पंजाब का यह विधायक, इमोशनल कर देने वाला पल

Apr 06 2022, 03:31 PM IST
चंडीगढ़ : जब कोई बेटा बड़े पद पर पहुंचकर परिवार का नाम रोशन करता है तो मां फूली नहीं समाती। गर्व से सिर ऊंचा उठ जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ है बलदेव कौर के साथ। बलदेव कौर पिछले 25 साल से जिस स्कूल में सफाई कर्मचारी हैं, उसी स्कूल में उनका बेटा जब चीफ गेस्ट बनकर पहुंचा तो उनकी आंखें भर आई। पलभर में कई साल आंखों के सामने से गुजर गए और मां के चेहरे पर बस मुस्कान थी। बात कर रहे हैं पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक लाभ सिंह उगोके (Labh Singh Ugoke) की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराकर सुर्खियों में आए उगोके एक बार फिर चर्चा में हैं। जहां उनकी मां सफाई कर्मचारी का काम करती हैं, वहीं वे फीता काटने पहुंचे। तस्वीरों में देखिए इमोशनल कर देने वाला यह पल...

91 साल बाद ऐसा लगता है भगत सिंह का पैतृक गांव खट्कड़ कलां, तस्वीरों में देखिए घर, गलियां और खेत खलिहान

Mar 23 2022, 02:38 PM IST
चंडीगढ़ : 23 मार्च...आज ही के दिन साल 1931 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह (Bhagat Singh), राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपनी शहादत दे दी थी। हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटक गए थे। वीर सपूत की याद में इस दिन को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज 92वीं पुण्यतिथि पर देश अपने शहीदों को नमन कर रहा है। इंकलाब की आवाज बनने वाले क्रांतिकारियों को याद कर रहा है। पंजाब (Punjab) में भगत सिंह के पैतृक गांव खट्कड़ कलां (Khatkar Kalan) में उनके स्मारक पर लोग पहुंच रहे हैं। सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और शहादत को याद किया। तस्वीरों में देखिए 91 साल में कितना बदल गया यह गांव और जानिए इस गांव का इतिहास...

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की वो रोचक बातें जो नहीं जानते होंगे आप, जानिए कैसे आगे बढ़ा करियर का ग्राफ

Mar 16 2022, 02:26 PM IST
चंडीगढ़ : भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब (Punjab) के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में उन्होंने राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली और जनता को भरोसा दिया कि उनकी सरकार सभी के हित में काम करेगी। भगत सिंह के सपनों को पूरा करेगी। यह पहला मौका है, जब पंजाब के किसी सीएम ने राजभवन की बजाय चंडीगढ़ से बाहर शपथ लिया है। यहां तक पहुंचना भगवंत मान के लिए इतना आसान भी नहीं था। कभी कॉमेडियन बन सभी को गुदगुदाने वाले मान ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी पर्सनल लाइफ और उनसे जुड़ी कई ऐसी बाते हैं जिन्हें शायद ही कोई जानता होगा। जानिए पंजाब के नए मुख्यमंत्री की रोचक बातें..

पंजाब में AAP का विजय जुलूस : सड़कों पर इंकलाब के नारे, केजरीवाल-भगवंत मान पर फूलों की बारिश, देखें Photos

Mar 13 2022, 04:20 PM IST
अमृतसर : पंजाब चुनाव (Punjab Chunav 2022) में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जोश अमृतसर में उस वक्त देखने को मिला जब पार्टी का विजय जुलूस निकला। कार्यकर्ताओं के उत्साह से सड़कें पट गई। पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और राज्य के होने वाले सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ट्रक में सवार होकर जनता का अभिवादन कर रहे थे और कार्यकर्ता इंकलाब जिंदाबाद के नारे। केजरीवाल और मान पर फूलों की बारिश की जा रही थी। कार्यकर्ताओं और लोगों का उत्साह देख दोनों नेताओं ने पंजाब के लोगों का आभार जताया और कहा इस दिन को वे याद रखेंगे। देखिए आम आदमी पार्टी के विजय जुलूस की Photos...

गोल्डन टेंपल में माथा टेका, जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन, रोड-शो से पहले केजरीवाल-भगवंत मान की तस्वीरें

Mar 13 2022, 01:32 PM IST
अमृतसर : पंजाब चुनाव (Punjab Chunav 2022) में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जोश हाई है। पार्टी में जश्न का माहौल है। जनता का आभार जताने पार्टी आज अमृतसर में विजय जुलूस निकालने जा रही है। पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अमृतसर पहुंच चुके हैं। उनके साथ राज्य के होने वाले सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann)भी मौजूद हैं। आप का विजय जुलूस दो बजे के आस-पास सड़कों पर निकलेगा। इससे पहले शहर की सड़कें केजरीवाल और भगवंत मान के कटआउट से पट गई हैं। तस्वीरों में देखिए विजय जुलूस से पहले कहां-कहां पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान..

पंजाब चुनाव: नामांकन से पहले भगवंत मान ने पूजा की, फिर मां ने कराया मुंह मीठा, नॉमिनेशन में भी साथ गईं, Photos

Jan 29 2022, 01:31 PM IST
संगरूर। आम आदमी पार्टी (आप) के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने शनिवार को धुरी से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले उन्होंने सुबह से घर में पूजा की। फिर माता ने अपने हाथ से मान का मुंह मीठा कराया और नामांकन के लिए घर से साथ निकलीं। भगवंत मान ने रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष में अपनी मां की मौजूदगी में ही नामांकन किया। मान ने कहा कि मैं यहां अपना नामांकन दाखिल करने आया हूं। मैं लोगों से आम आदमी पार्टी को पंजाब चुनाव में और धुरी से मुझे जीतने में मदद करने का आग्रह करता हूं। बड़े समर्थन की उम्मीद है। तस्वीरों में देखिए भगवंत मान का नॉमिनेशन....