उज्जैन. माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को भीष्म पितामाह की जयंती (Bhishma Jayanti 2022) मनाई जाती है। इस बार ये तिथि 26 जनवरी, बुधवार को है। भीष्म पितामाह के बारे में तो हम सभी जानते हैं। ये देवी गंगा और शांतनु के पुत्र थे। महाभारत (Mahabharata) की शुरूआत से लेकर अंत तक भीष्म इस कथा में बने रहे।