भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल जमकर पैसा बांट रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं। लेकिन ये बात लोकसभा चुनाव के दौरान सामने आ रही है। कहीं वोट के नाम पर पैसा बांटने की बात तो कहीं भीड़ एकत्रित करने के लिए पैसा बांटने की बात सामने आ रही है।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक सभा में कहा है कि पश्चिम बंगाल में TMC को वोट देने से अच्छा है बीजेपी को दे दो। इसपर टीएमसी ने उन्हें भाजपा की बी टीम बताया है।
रूपाली गांगुली ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद मीडिया को दी है।
रामनिवास रावत को मध्य प्रदेश में ओबीसी का बड़ा चेहरा माना जाता है। वह चंबल की राजनीति में बड़ा मुकाम रखते हैं। तभी तो श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा से वो छह बार कांग्रेस से विधायक चुने जा चुके हैं।
लंदन में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके (UP Chapter) के लोगों ने रविवार (28 अप्रैल) को शानदार रन फॉर मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका आयोजन का मकसद नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान के लिए एकजुटता और समर्थन दिखाना था।
राजधानी में सात लोकसभा सीटों में नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्वी दिल्ली शामिल है। इस दौरान राजधानी में AAP-कांग्रेस गठबंधन और BJP के बीच सीधा मुकाबला होने जा रहा है।
अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ में भाजपा के अबकी बार 400 पार वाले नारे पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने मतदाताओं को वोट जरूर डालने के लिए प्रेरित करते हुए भाजपा की लहर के बारे में भी कुछ कहा है। आईये जानते हैं क्या बोली कांग्रेस नेत्री अलका लांबा।
यूपी में एक भाजपा सांसद का निधन लोकसभा चुनाव से पहले हो जाने के कारण पार्टी में शोक की लहर छा गई है।
बीजेपी को मौजूदा लोकसभा चुनाव के बीच में बहुत बड़ा झटका लगा है। यूपी के मुरादाबाद से 72 वर्षीय भाजपा उम्मीदवार सर्वेश सिंह की आज शनिवार (20 अप्रैल) को बीमारी की वजह से मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ राज परिवार का विवाद एक बार फिर लोकसभा चुनाव में सामने आ रहा है। यहां महाराज की दो पत्नियों में से एक भाजपा तो दूसरी कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही है। ऐसे में राज परिवार का विवाद फिर से सुर्खियों में आ गया है।