भाजपा छोड़ कांग्रेस के शामिल हुए दिग्गज नेता प्रहलाद गुंजल को शुक्रवार को कांग्रेस की बैठक छोड़कर जाना पड़ा, क्योंकि कांग्रेस नेता शांति धारीवाल ने उन्हें बैठक में खरी खोटी सुना दी।
पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व दो दशक से अधिक समय से वरुण गांधी की मां मेनका गांधी कर रही हैं। हालांकि, भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को सुल्तानपुर निर्वाचन क्षेत्र से फिर से उम्मीदवार बनाया है।
दिल्ली की आम आदमी पार्टी की नेता और मंत्री आतिशी मार्लेना ने आरोप लगाते हुए कहा कि अरबिंदो फार्मा के मालिक सरथ चंद्र रेड्डी ने बीजेपी को इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत करोड़ों का चंदा दिया था।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ रही है। 1991 से लगातार यहां भाजपा के उम्मीदवार को जीत मिल रही है। यहां से राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने डरकर भारतीय लोकतंत्र और संस्थानों के खिलाफ बयानबाजी की। वे आसानी से अपनी गलती को वित्तीय परेशानियों पर मढ़ रहे हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक और झटका लगा है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने 16 मार्च को घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
माकन ने मांग किया कि सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में एक जांच कमेटी गठित हो और बीजेपी का अकाउंट तत्काल फ्रीज किया जाए।
सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि भाजपा को पाकिस्तानी कंपनी ने पुलवामा अटैक के बाद चंदा दिया था। समाजवादी पार्टी ने भी यह दावा किया है।
चुनाव आयोग ने गुरुवार (14 मार्च) को अपनी वेबसाइट पर इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी चंदे की जानकारी पेश की है।
पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के पिथापुरम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी जनसेना का गठबंधन भाजपा और टीडीपी के साथ है।