रामपुर की सड़कों पर निर्वस्त्र होकर घूम रही एक महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने दहशत देखी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीती रात एटीएम मशीन उखाड़ ले गए लुटेरे। सुबह पैसा निकालने आए तो नजारा देख हैरान हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। देखिए वीडियो।
महाराष्ट्र में लिफ्ट के बहाने एक युवती से गैंग रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नवी मुंबई के पड़ोसी शहर पनवेल में दो आरोपियों ने ऑटोरिक्शा में लिफ्ट देने के बहाने युवती से गैंग रेप किया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरा फरार है।
जमानत पर जेल से बाहर आई खुशी दुबे की निगरानी में पुलिस कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। खुशी दुबे के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसी के साथ पुलिस पिकेट भी तैनात की गई है।
राजस्थान के अजमेर शहर से बड़ा कांड सामने आया है। यहां एक ज्वेलर की बेटी की शादी में घुसा छोटा बच्चा अपने छुटपन का फायदा उठाते हुए लाखों रुपए के जेवरात से भरा पर्स चुरा ले गया। पूरी घटना शादी वेन्यू में लगे CCTV में हुई कैद। देखिए वीडियो।
तेलंगाना के वारंगल जिले में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे सुनकर चौंकाना लाजिमी है। शुक्रवार(20 जनवरी) को एक नई खरीदी गई कार के भीड़ में घुस जाने से कम से कम छह लोग घायल हो गए। पूरी घटना एक CCTV कैमरे में कैद हो गई।
स्कूटी पर किशोरी के साथ अश्लीलता करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 100 सीसीटीवी कैमरों की मदद ली।
यूपी के मेरठ में प्रेम-प्रसंग के चलते दिनदहाड़े बीच बाजार में एक छात्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं वारदात की सूचना मिलने पर CCSU के छात्रों ने बड़ीं संख्या में मौके पर पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिया।
चंडीगढ़ में दो दिन पहले अवारा कुत्तों को खाना खिला रही एक 25 साल की लड़की को अपनी कार से कुचलने वाले आरोपी को हिट एंड रन केस में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इंडियन आर्मी से रिटायर्ड मेजर के तौर पर हुई है।
छपरा स्थित रिमांड होम में शनिवार की सुबह बाल कैदियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। बाल कैदियों ने होमगार्ड जवान चंद्र भूषण सिंह की चाकू से गोदकर कर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब सुबह चंद्र भूषण सिंह कैदियों के हालात का जायजा लेने वार्ड के अंदर गए थे।