भारतीय रेलवे (Indian Railway) 28 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेन अलग-अलग तारीखों में छठ पूजा के मौके पर यात्रियों को विभिन्न गंतव्य तक पहुंचाएंगी । त्योहार स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा।
हिंदू धर्म में सूर्य पूजा से संबंधित अनेक पर्व मनाए जाते हैं। छठ पूजा (Chhath Puja 2021) भी इन्हीं में से एक है। ये पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। इसमें भगवान सूर्यदेव की पूजा होती है। इस बार ये पर्व 8 से 10 नवंबर तक मनाया जाएगा। छठ के महाव्रत को करना अत्यंत पुण्यदायक है।
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2021) बेहद खास होती है। यह त्योहार चार दिनों तक चलता है। छठ पूजा कार्तिक महीने की छठवें दिन मनाई जाती है। यह त्योहार नहाय खाय के साथ शुरू होता है। बिहार में पूरे प्रदेश में छठ घाटों पर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त किया जा रहा है।
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2021) को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पूरे प्रदेश में छठ घाटों पर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त किया जा रहा है। पटना (Patna) में गंगा नदी के किनारे बड़ी संख्या में लोग छठ महापर्व को मनाते हैं। सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बुधवार को यहां विभिन्न घाटों का जायजा लिया। इस साल छठ पूजा में अस्ताचलगामी सूर्य को 10 नवंबर और उगते सूरज को 11 नवंबर को अर्घ्य दिया जाएगा।
दिल्ली में कोरोनावायरस (coronavirus) का कहर अब कम है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2021) को लेकर बड़ा फैसला किया है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) ने कहा कि दिल्ली में अब सार्वजनिक रूप से छठ पूजा मनाई जा सकेगी, लेकिन कोरोना के चलते जरूरी ऐहतियात बतरना होगा और सख्ती भी रहेगी। जानिए, दिल्ली सरकारी तैयारियों के बारे में...
Chhath पर्व की शुरूआत आज यानि 8 नवंबर 2021 को हो गई है। पहले दिन नहाय-खाय से इसकी शुरुआत होती है। दूसरे दिन खरना होता है, जिसमें व्रती पूरे दिन व्रत करती हैं और शाम को गुड़ से बनी खीर और रोटी का सेवन करती है।
नहाय-खाय के साथ सोमवार से छठ महापर्व का आगाज हो चुका है। नहाय खाय के दिन गंगा स्नान करने की मान्यता है। इस दिन घरों की साफ-सफाई की जाती है। चार दिवसीय छठ पर्व का व्रत सभी व्रतों में सबसे कठिन होता है।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा (Chhath Puja 2021) की जाती है। वैसे तो ये उत्सव पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन मुख्य रूप से ये उत्सव बिहार, उत्तर प्रदेश व झारखंड में किया जाता है। इस बार ये व्रत 10 नवंबर, बुधवार को है।