PM Modi के गुरुपर्व (Guru Parv) पर तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के बाद संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कानूनों की वापसी का विधेयक पेश कर पास करा लिया गया। यह विधेयक सोमवार दोपहर 12:06 बजे लोकसभा में पेश किया गया और दोपहर 12:10 बजे पारित किया गया।
अदिति सिंह ने आज प्रियंका गांधी की तरफ से पीएम मोदी को लिखे पत्र को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून विधेयक लाए जाने पर प्रियंका गांधी को समस्या हुई थी फिर जब कृषि कानून निरस्त किया गया तब भी उन्हें समस्या हुई। वह सिर्फ मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं।
वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री के द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा का स्वागत किया है। वहीं दूसरी तरफ मोदी के पत्र लिखते हुए किसान आंदोलन में मारे गए सभी 700 किसानों के लिए एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को तीनों नए कृषि कानूनों (Three Agricultural Laws) को वापस लेने का ऐलान किया. मोदी सरकार के इस फैसले को लेकर आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। प्रियंका ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि अब यूपी के लखीमपुर खीरी (lakhimpur kheri violence) में गाड़ी के नीचे कुचलकर मरने वाले किसानों के परिवारों को भी न्याय मिले।
राजस्थान (Rajasthan) में कैबिनेट विस्तार से पहले कांग्रेस के तीन मंत्रियों (रघु शर्मा, हरीश चौधरी और गोविंद सिंह डोटासरा) ने सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा है।
19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी(Indira Gandhi birth anniversary) की जयंती है। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी tweet किया है।
एक्ट्रेस कंगना रनौत (kangana ranaut) ने एक बार फिर महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंबे मैसेज पोस्ट किए हैं। इसमें कंगना ने महात्मा गांधी को सत्ता का भूखा और चालाक बताया है। दूसरे पोस्ट में लिखा है कि गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह (Bhagat Singh) को फांसी हो जाए। कंगना ने लोगों को सलाह दी है कि वह अपने हीरो समझदारी से चुनें। उन्होंने यह भी लिखा है कि झापड़ मारने वाले के सामने दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती।
twitter पर एक बार फिर 'नाथूराम गोडसे जिंदाबाद' ट्रेंड पकड़ गया है। इससे पहले 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी(Mahatma Gandhi) की जयंती पर भी नाथूराम गोडसे ट्रेंडिंग टॉपिक बनकर सामने आया था।
मणिपुर में एक उग्रवादी समूह के संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स की खुगा बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनुजा (36) और आठ साल का बेटा अबीर के अलावा अर्धसैनिक बल के चार जवान शहीद हो गए।
शनिवार को बसपा सुप्रीमों मायावती की मां रामरती का निधन हो गया था। इसी सिलसिले में प्रिंयका गांधी भी आज रविवार को दिल्ली में 3 त्यागराज मार्ग स्थित मायावती के आवास पहुंचीं और श्रद्धांजलि दी। बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट कर भी उनकी मां के निधन पर शोक जताया था।