लता मंगेशकर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है। अब उनकी छोटी बहन ऊषा ने अपनी दीदी को लेकर स्टेटमेंट दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि दीदी जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकती हैं।
फिल्म बाहुबली (Bahubali) में कटप्पा (Katappa) का रोल करने वाले एक्टर सत्यराज (Sathyaraj) हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा था। हालांकि, अब सत्यराज की सेहत में सुधार हो रहा है और इसी के चलते 10 जनवरी को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
पूरे देश में कोरोनावायरस का कहर जारी है। इसी बीच खबर है कि जानेमाने फिल्म मेकर प्रियदर्शन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे फिलहाल चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। 64 साल के फिल्ममेकर का हालात फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
'बसपन का प्यार' (Baspan ka Pyar) गाने से रातोंरात पॉपुलर हुए सिंगर सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) का मंगलवार को एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फैंस लगातार सहदेव की हालत को लेकर चिंतित थे लेकिन अब उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है।
डॉ भाटिया ने कहा कि अगर ओमीक्रॉन वेरिएंट के कारण ऑक्सीजन (oxygen) का स्तर गिरता है तो ये चिंता का विषय होगा, लेकिन उनका मानना है कि देशभर में चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम के कारण ये समस्या नहीं होनी चाहिए।
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार साई धरम तेज हाल ही में रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। अपोलो अस्पताल के डॉक्टर साई की हेल्थ अपडेट दी है। डॉक्टरों की कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। साई साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी के रिश्तेदार है। वो चिरंजीवी की बहन के बेटे हैं।
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) की तबीयत में सुधार हुआ है और अब उन्हें ICU से बाहर नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हिंदुजा अस्पताल में सायरा बानो का इलाज करने वाले डॉक्टर नितिन गोखले ने एक इंटरव्यू में बताते हुए कहा कि उनकी हालत अब पहले से काफी बेहतर है।
दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उनको मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी करने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लेफ्ट वेंट्रिकुलर फैलियर हुआ है, जिसके लिए एंजियोग्राफी करनी होगी।
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई थी। बुधवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं, उनके दोस्त फैसल फारूखी ने ट्वीट कर दिलीप कुमार की हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है।
गुजरे जमाने के एक्टर दिलीप कुमार की तबियत में सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप कुमार का प्ल्यूरल एस्पीरेशन संबंधी ऑपरेशन बुधवार को किया गया और उनके फेफड़ों से 350 मिली लीटर पानी निकाला गया है।