झांसी जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गांव के कुएं में कई दिन से लापता महिला की लाश पड़ी हुई थी, लेकिन उसे बाहर निकालने की कोई हिम्मत नहीं कर पा रहा था। वजह, लाश के आसपास अजगर और कोबरा जैसे कीड़े-मकौड़े बैठे हुए थे।
Jhansi nagar nigam chunav result 2023: झांसी नगर निगम सीट पर बिहारीलाल आर्य ने जीत हासिल कर ली है। भाजपा के बिहारी लाल को कुल एक लाख 23 हजार 451 वोट मिले।
झांसी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों की आंखों में धूल झोंककर नहीं, बल्कि आंखों में आंखें डालकर राजनीति करती है। यही हमारा चरित्र है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल के बाद अब बुंदेलखंड के दौरे पर 19 नवंबर को झांसी और महोबा आ रहे हैं। जहां पर पीएम एक दो नहीं, बल्कि अरबों की सौगात यूपी की जनता को देंगे। विधानसभा चुनाव से पहले पीएम का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी (Jhansi) में 19 नवंबर को महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती (Maharani Laxmibai birth anniversary) है। बुधवार से इस कार्यक्रम को ‘झांसी जलसा’ (Jhansi Jalsa) के रूप में मनाया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने इस तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व (Rashtra Raksha Samarpan Parv) और सेना की शस्त्र प्रदर्शनी (Arms Exhibition) का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना में महिलाओं के लिए सभी बंद दरवाजे खोले जा रहे हैं। ये सब मोदी सरकार में ही संभव हो सका है।