हमारे आस-पास ऐसे अनेक लोग होते हैं जो सिर्फ लोगों की गलतियां निकालने में ही विश्वास रखते हैं। ऐसे लोग अच्छे से अच्छे काम में भी सिर्फ बुराई ही ढूंढते हैं। ऐसे लोगों से जितना हो सके दूर ही रहना चाहिए। और हमें भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए।
कुछ लोग अपने काम को बोझ समझते हैं और किसी भी तरह उसे टालने की कोशिश करते हैं। या करते भी हैं तो बहुत ही खराब तरीके से। जबकि वो काम बोझ नहीं बल्कि उनकी जिम्मेदारी होती है। अपने काम के प्रति कभी गैर जिम्मेदार नहीं होना चाहिए।
दक्षिणी अमेरिका में बर्फीले तूफान(snow storm) ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। आगे भी ऐसा ही मौसम बने रहने की चेतावनी के चलते यहां की करीब 8000 फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई हैं। यहां मंगलवार शाम से ही मौसम बिगड़ने लगा था। प्रशासन ने लोगों को घरो में ही रहने को कहा है।
कई लोग थोड़ी सी सफलता पाकर खुद को सर्वज्ञाता समझने की भूल करते हैं और सीखना छोड़ देते हैं। आगे जाकर इसी वजह से उन्हें असफलता का मुंह देखना पड़ता है। क्योंकि इस दौड़ में जीतता वही है, जो लगातार दौड़ता रहता है।
लोगों की आदत होती है कि अक्सर वे दूसरों की बुराई पहले देखते हैं और अच्छाइयों को नजरअंदाज कर देते हैं। साथ ही साथ वे उन बुराइयों के बारे में लोगों को भी बताते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। किसी इंसान की बुराई परिस्थितिवश भी हो सकती है।
जो लोग कम अवधि वाला टर्म लाइफ इंश्योरेंस (Term Life Insurance) प्लान चुनते हैं, उन्हें नुकसान भी हो सकता है। अगर आप 25 साल की उम्र में 20 साल के लिए टर्म प्लान चुनते हैं, तो यह आपको 45 साल की उम्र तक कवर करेगा।
कई बार हम इतने आराम पसंद हो जाते हैं कि भविष्य में आने वाली मुसीबतों का सामना करने के लिए तैयार ही नहीं हो पाते या फिर अपनी क्षमताओं को खो देते हैं। यही कारण है कि जब अचानक कोई मुसीबत हम पर आती है तो हम संभल भी नहीं पाते और दुर्दशा का शिकार हो जाते हैं।
दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं। इनमें से कुछ होते हैं जो अपनी क्षमता का अनुमान नहीं लगा पाते और दूसरों पर ही पूरी तरह से निर्भर हो जाते हैं। ऐसे लोग हमेशा सोचते हैं कि अचानक हमारे लिए मौका आएगा और हम अमीर हो जाएंगे।
हम कई बार अपने जीवन में नकारात्मक सोच रूपी रस्सी से बंध जाते हैं। जीवन में किसी काम में प्राप्त हुई असफ़लता को हम मष्तिष्क में बिठा लेते हैं और यकीन करने लगते हैं कि एक बार किसी काम में असफ़ल होने के बाद उसमें कभी सफ़लता प्राप्त नहीं होगी।
कई बार ऐसा भी होता है कि परेशानी बहुत छोटी होती है, लेकिन उसका समाधान तलाश करने में हम बहुत जल्दबाजी करते हैं। इस कारण उस परेशानी का हल समय पर मिल नहीं पाता। ऐसी स्थिति में थोड़ी देर के लिए खुद को शांत रखें।