Russia Ukraine War : यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद नाटो देश समने आए हैं। बताया गया कि ये देश आर्टिकल 4 के तहत रूस पर हमला करेंगे। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस के आक्रामक सैन्य अभियान का उद्देश्य यूक्रेनी राज्य को नष्ट करना, बल द्वारा यूक्रेनी क्षेत्र को जब्त करना और कब्जे के माध्यम से नियंत्रण करना है। रूसी सेना अस्थायी रूप से कब्जे वाले डोनबास और क्रीमिया के साथ-साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र सहित विभिन्न दिशाओं से यूक्रेनी शहरों पर हमला कर रही है।