इन दिनों चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) का पर्व चल रहा है जो 10 अप्रैल, रविवार को नवमी तिथि पर समाप्त होगा। इसके एक दिन पहले यानी 9 अप्रैल, शनिवार को नवरात्रि की अष्टमी तिथि (Navratri Mahashtami 2022) रहेगी। इसे महा अष्टमी भी कहा जाता है। इस दिन देवी महागौरी (Goddess Mahagauri) की पूजा विशेष रूप से की जाती है।