नीट यूजी में क्वॉलिफाई करने वाले स्टूडेंट्स को भारत के टॉप मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेजों में MBBS, BDS, Ayush और BSc नर्सिंग जैसे कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही काउंसलिंग की शुरुआत होगी।
इस साल नीट यूजी की परीक्षा में 9 लाख 93 हजार 69 पास हुए हैं। एग्जाम क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवारों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना है। कई कैंडिडेट्स के मन में सवाल है कि कितने मार्क्स पर सरकारी कॉलेज मिल सकता है? यहां देखें..
इस साल नीट यूजी की परीक्षा में 17 लाख 64 हजार 571 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। इनमें से 9 लाख 93 हजार 69 पास हुए हैं। एग्जाम क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवारों को अब काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। स्टूडेंट्स काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार कर लें।
इस साल नीट यूजी की परीक्षा में कुल 18 लाख 72 हजार 343 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया। 17 लाख 64 हजार 571 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और इनमें से 9 लाख 93 हजार 69 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। अब सभी को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
नीट यूजी-2022 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। कई कैंडिडेट्स के मन में मनपसंद कॉलेज को लेकर कई तरह के सवाल हैं। यहां आपको कुछ सरकारी मेडिकल कॉलेज के पिछले साल के कट-ऑफ बता रहे हैं, आप इससे एडमिशन का अनुमान लगा सकते हैं।
छात्र जिन सवालों पर ऑब्जेक्शन उठाएंगे, उन्हें प्रति सवाल के हिसाब से 2022 रुपए फीस देना होगा। बिना भुगतान आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट साथ-साथ जारी किया जाएगा।
17 जुलाई, 2022 को नीट यूजी की परीक्षा आयोजित हुई थी। इस परीक्षा के लिए 18 लाख 72 हजार 341 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। पिछले साल, जनरल कैटेगरी का कट ऑफ 720-138, एससी-एसटी और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 137-108 मार्क्स था।
नीट का रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। करीब 92 हजार सीटों पर काउंसलिंग की जाएगी, जो 4 महीनो तक चल सकती है। रिजल्ट जारी होने के 5 से 10 दिन क बाद काउंसलिंग शुरू होगी। स्कोर के हिसाब से स्टूडेंट्स को चॉइस ऑफ कॉलेज अलॉट किए जाएंगे।
मेडिकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए हो रही नीट यूजी-2022 देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई है। 17 जुलाई से शुरू हुए एग्जाम में 18 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं। लेकिन परीक्षा की शुरुआत में ही यह कई वजहों से विवादों में आ गई है।
इस बार नीट एग्जाम देश के 497 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में आयोजित होने जा रही है। 12 जुलाई, 2022 को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। इस साल 18 लाख 72 हजार 341 कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।