Nitish Kumar Photos -

134 Stories

जानें कितने पढ़े-लिखे हैं नीतीश कुमार के मंत्री, अब लालू के 8वीं और 12वीं पास बेटे चलाएंगे बिहार की सरकार

Aug 16 2022, 02:38 PM IST
Bihar Nitish Kumar Cabinet Ministers: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राजभवन में राज्यपाल फागू सिंह चौहान 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्री बनने वाले 31 विधायकों में RJD के सबसे ज्यादा 16, JDU के 11, कांग्रेस के 2, हम से एक और एक निर्दलीय है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। यानी अब 12वीं पास तेजप्रताप बिहार मंत्रालय चलाएंगे। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सौंपा गया है। जबकि छोटे बेट और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास और ग्रामीण कार्य का जिम्मा मिला है। बता दें कि 16 अगस्त को जिन मंत्रियों ने शपथ ली उनमें से 4 मंत्री MLC (विधान परिषद के सदस्य) हैं। इनके नाम संजय झा (जेडीयू), अशोक चौधरी (जेडीयू), कार्तिक सिंह (आरजेडी) और संतोष कुमार सुमन (HAM) शामिल हैं। आखिर कितना पढ़ा-लिखा है नीतीश कुमार का नया मंत्रिमंडल, आइए जानते हैं।

'चाचा' ने फिर तोड़ा NDA से नाता! 11 फोटो में जानिए लालू-नीतीश की बेमेल जोड़ी के रिश्ते कब-कब बने और कैसे टूटे

पटना।नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गए। अक्सर राजद सरकार को जंगलराज का पर्याय बताने वाले नीतीश एक बार फिर लालू के साथ अपनी बेमेल जोड़ी को जोड़ने के लिए एक हुए हैं। नीतीश बिहार की सियासत में पलटी मारते रहे हैं। यह उनका खास अंदाज है। कभी अकेले खड़े नहीं हो सके और हमेशा दूसरे के सहारे चलने वाले नीतीश इसी के बूते 24 नवंबर 2005 से अब तक इस कुर्सी पर जमे हैं। 2017 में एनडीए से अलग होकर जदयू चुनाव में उतरी, तो उसकी हालत ऐसी हो गई कि सिर्फ दो सीट आई। बदहाली देखकर सीएम पद से इस्तीफा दिए और अपने ही मंत्री जीतनराम मांझी को कुर्सी पर बिठा गए। सोचा मांझी कठपुतली रहेंगे, मगर कुर्सी पाते ही मांझी के रंग-ढंग बदल गए। तब नीतीश ने फिर 22 फरवरी 2015 को कुर्सी छीन ली और तब से कभी इसके तो कभी उसके साथ मिलकर सीएम पद पर जमे हैं। आइए तस्वीरों के जरिए राजद के साथ उनके रिश्तों पर नजर डालते हैं।

Lalu Prasad Yadav Health Update: इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जाएगा, नीतीश ने की मुलाकात

Jul 06 2022, 02:44 PM IST
नई दिल्ली।राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत इन दिनों नाजुक है। वह पटना के पारस अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, तबीयत में ज्यादा सुधार नहीं दिख रहा। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की है। साथ ही, खबर यह भी है कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया जा रहा है। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव से फोन पर बात भी की है। वहीं, लालू प्रसाद यादव अस्पपताल में भर्ती होने से पहले अपने आवास पर कुछ लोगों से मिले थे और इसकी तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी। आइए तस्वीरों में देखते हैं कि लालू यादव किनसे मिले थे और तब उन्होंने क्या कहा था। इसके अलावा अस्पताल से आई उनकी तस्वीरों पर भी नजर डालते हैं।

इमरजेंसी 1975 ने देश को दिए कई दिग्गज नेता, 12 ऐसे जो आगे चलकर बड़े मुकाम पर पहुंचे

Jun 25 2022, 10:45 AM IST
करियर डेस्क : आज से 47 साल पहले देश में आपातकाल (Emergency 1975) लगाया गया था। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादस्पद दौर माना जाता है। इसे भारतीय राजनीति के इतिहास का काला अध्याय भी कहा जाता है। 25 जून 1975 की वह आधी रात, जब आपातकाल की घोषणा की गई तब सभी नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए। अभिव्यक्ति के अधिकार छीन लिए गए और जीवन का अधिकार भी नहीं रह गया था। आपातकाल 21 मार्च 1977 तक लगी रही। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के इस आपातकाल ने देश की राजनीति की दशा ही पूरी तरह बदल कर रख दी थी। आपातकाल के आंदोलन ने देश को बड़े-बड़े नेता दिए। जननायक जयप्रकाश नारायण के अलावा कई नेता ऐसे रहे जिन्होंने उस दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुछ ऐसे थे जो बाद में बड़े नेता के तौर पर उभरे और किसी न किसी बड़े मुकाम पर पहुंचे..

पॉलिटिक्स-पदयात्रा और प्रशांत किशोर, कैसी है बिहार की राजनीति में तहलका मचाने वाले पीके की पर्सनल लाइफ

May 05 2022, 01:38 PM IST
पटना : बिहार (Bihar) की राजनीति पर इन दिनों देशभर के सियासी पंडितों की निगाह हैं। कारण चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के हर दिन कुछ नए ऐलान। पहले लगा पीके सूबे की पॉलिटिक्स में डायरेक्ट एंट्री लेने जा रहे हैं लेकिन गुरुवार को उन्होंने इससे इनकार कर साफ कर दिया कि उनका प्लान तो कुछ और ही है। प्रशांत किशोर बिहार में तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा करने जा रहे हैं। इस दौरान वे 17 हजार लोगों से मुलाकात भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जैसे नेताओं को सत्ता के सिंहासन तक पहुंचाने में अहम रोल निभा चुके राजनीति के इस चाणक्य का करियर जितना दिलचस्प है, उतनी ही दिलचस्प पर्सनल लाइफ लाइफ भी है। जानिए फैमिली से लेकर फ्यूचर प्लान तक सबकुछ...

बिहार की पॉलिटिक्स का पावर सेंटर बने मुकेश सहनी आखिर कैसे खा गए गच्चा, जानिए अर्श से फर्श तक पहुंचने की कहानी

Mar 24 2022, 11:54 AM IST
पटना : बिहार (Bihar) की पॉलिटिक्स का पावर सेंटर बने मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) आज निपट अकेले हैं। न खुदा ही मिला न विसाल-ए-सनम की कहावत भी उन पर खूब बैठ रही है। सहनी को अंदाजा भी न रहा होगा कि 23 मार्च उनके पॉलिटिकल करियर में सबसे बुरे दिनों में से एक होगा, जब विधानसभा से उनकी पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) पूरी तरह साफ हो जाएगी। अब उनके पास न विधायक बचे हैं और न ही मंत्री बचेगा। सहनी कभी कॉस्मेटिक सामान बेचकर गुजर बसर करते थे, बाद में अखबार के विज्ञापनों के जरिए राजनीति में एंट्री ली। जानिएकैसे उन्होंने मंत्री पद तक का सफर तय किया और कैसे एक ही झटके में गच्चा खा गए..

बिहार का बाबाधाम : शिवलिंग रूप में भोलेनाथ साथ विराजमान हैं माता पार्वती, रामायण-महाभारत काल से जुड़ी है गाथा

Mar 01 2022, 02:43 PM IST
पटना : बिहार (Bihar) में महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2022) पर शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। शिवालयों में बम-बम के नारे गूंज रहे हैं। राजधानी पटना (Patna) से सटे बैकटपुर गांव में स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक शिव मंदिर में सुबह से ही भक्त जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। इस मंदिर को श्री गौरीशंकर बैकुंठ धाम के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां शिवलिंग रूप में भगवान शिव के साथ माता पार्वती भी विराजमान हैं। शिवलिंग में 112 लिंग कटिंग है, जिसे द्वादश शिवलिंग भी कहा जाता है। छोटे शिवलिंगों को रूद्र कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि बैकठपुर जैसा शिवलिंग पूरी दुनिया में कहीं और नहीं है। इसकी गाथा रामायण और महाभारत काल से जुड़ी है। जाने इस मंदिर की मान्यता और इतिहास..

जन्मदिन विशेष : नीतीश कुमार की वो बातें, जो शायद ही जानते होंगे आप, स्कूल-शादी और परिवार के हैं सीक्रेट राज

Mar 01 2022, 10:14 AM IST
पटना : आज बिहार(Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें देशभर से बधाईयां मिल रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटे से गांव से निकलकर मुख्यमंत्री तक का सफर नीतीश के लिए इतना आसान भी नहीं था। सुशासन बाबू के नाम से जाने-पहचाने जाने वाले नीतीश कुमार का सफर काफी दिलचस्प रहा है। जेपी आंदोलन और मंडल की राजनीति से राष्ट्रीय फलक पर अपना सितारा बुलंद करने वाले नीतीश कुमार के बीच के 9 महीने छोड़े दें तो साल 2005 के बाद से वे लगातार बिहार की सत्ता की कमान अपने हाथों में थामे हुए हैं। जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी वो बातें जो शायद ही जानते होंगे आप..

Bihar Budget 2022: बजट सत्र के पहले दिन दिखा अजब-गजब नजारा, कोई विधायक हेलिकॉप्टर लेकर पहुंचा तो कोई पोस्टर

Feb 25 2022, 01:11 PM IST
पटना, आज से बिहार विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है। बिहार विधानमंडल का सत्र 25 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्य एक साथ सभागार में मौजूद रहेंगे। इसी सत्र के दौरान सूबे की नीतीश सरकार बिहार बजट 2022-23 पेश करेगी।इसको लेकर पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। सदन के अंदर और बाहर दोनों की ही जगह सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इसी बीच पहल ही दिन बीजेपी विधायकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। तस्वीरों में देखिए बिहार विधानसभा सत्र का पहला दिन...