पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह अक्षम आदमी है। उनके पास दिमाग नहीं है।
पंजाब में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है? यह पूछे जाने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह फैसला पार्टी आलाकमान को करना है। मुझे पार्टी पर पूरा भरोसा है। पार्टी आलाकमान जो भी फैसला करेगा, हम उस फैसले को स्वीकार करेंगे।
पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र से पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अपना पंजाब मॉडल जारी किया है।
भाजपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा को पठानकोट सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। उनके नाम की घोषणा शुक्रवार देर रात की गई।
संगरूर लोकसभा सीट (Sangrur Loksabha seat) से आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) के भगवंत मान (Bhagwant Maan) दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। उन्हें इस बार आप ने अपना सीएम चेहरा भी बनाया है।
भाजपा गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभाने जा रही है। भाजपा ने इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस, बैंस ब्रदर्स की लोक इंसाफ पार्टी और सुखदेव सिंह ढींडसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है।
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 34 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं।
पंजाब विधानसभा चुनाव में रैलियों पर प्रतिबंध है। नेता सभा भी नहीं कर सकते हैं। इस वजह से नेताओं को प्रचार में खासी दिक्कत आ रही है। फतेहगढ़ साहब से कांग्रेस विधायक कुलजीत नागरा ने इस समस्या का एक हल निकाला है।
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने गुरुवार शाम अपने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। शिरोमणि अकाली दल के साथ बसपा पंजाब में 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अभी 6 नामों की घोषणा होना बाकी है।
पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच संयुक्त समाज मोर्चा ने आज लुधियाना में प्रेस वार्ता की। इस दौरान नेताओं ने 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस बीच नेता प्रेम सिंह ने कहा कि अगली सूची कुछ दिनों में जारी कर दी जाएगी।