‘गूंजे सारारारा चारों’ ओर को अंतरा सिंह ने न सिर्फ गाया है बल्कि उन्होंने इसमें एक्टिंग भी की है। उनके अलावा वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी भी नजर आ रही हैं।
बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर 40 साल के हो गए हैं। पति के बर्थडे के मौके पर बिपाशा ने एक शानदार सरप्राइज पार्टी थ्रो की, जिसे देखकर करण खुसी से झूम उठे। अपने जन्मदिन के मौके पर करण ने केक काटे और मेहमानों और दोस्तों के साथ जमकर मजा किया।
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा द राइज' ने धूम मचा रखी है। फिल्म के डायलॉग, डांस, स्टाइल से लेकर गाने तक सबकुछ पॉपुलर हो चुका है। सोशल मीडिया पर लोग पुष्पा से जुड़े रील्स शेयर कर रहे हैं।
भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं। लेकिन वो इस दौरान भी 'हुनरबाज' तो अपने पति और राइटर हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) के साथ होस्ट कर रही हैं। प्रेग्नेंसी में भी वो अपने काम को कर रही हैं जो तारीफ के काबिल है।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने दीपिका को इसे देखने की सलाह दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
‘छलकता हमरो जवानिया ये राजा’ गाने से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने वाली अंतरा सिंह ने अब तक कई म्यूजिक वीडियो बनाए हैं। किसी वीडियो में ये खुद जलावा बिखेरती नजर आती है तो किसी को अपनी आवाज से संवारती हैं।
बीजेपी सांसद ने मध्यप्रदेश में शराबबंदी की मांग पर कहा, आयुर्वेद में शराब का सीमित मात्रा में सेवन औषधि के समान होता है। यानी लिमिट में शराब पीना दवाई के समान है। जबकि ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन जहर के समान है।
बीजेपी सरकार के इस टर्म में सबसे ज्यादा करीब चार साल तक मुख्यमंत्री रहने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव लड़ने पर काफी समय से सस्पेंस था। अब वह खुद चुनाव न लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। रावत डोईवाला सीट से तीन बार 2002, 2007 और 2017 का चुनाव जीत चुके हैं।
भाजपा के सहयोगी अपना दल-एस के विधायक चौधरी अमर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे। वह आज सपा में शामिल होंगे।
खबर है कि आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की स्पेशल स्क्रीनिंग अमेरिका में करेंगे। और स्क्रीनिंग खासतौर पर हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स के लिए होगी। इसके पीछे भी एक खास वजह है।